VIP नहीं इस सीट पर हो रही धड़ल्ले से वोटिंग, जानें मतदान के मामले में कौन सा जिला है सबसे आगे

Bihar Election 2025: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत जारी हो चुका है. कुल 14.55 प्रतिशत मतदान हुआ है.

Published by Divyanshi Singh

Bihar Election Voting Percentage: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज (11 नवंबर) को हो रहा है. दूसरे चरण में करीब 3.70 करोड़ मतदाता 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. मतदान 45,399 मतदान केंद्रों पर होगा, जिनमें से 40,073 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत जारी हो चुका है. कुल 31.38% प्रतिशत मतदान हुआ है.

इस सीट पर हुआ सबसे ज्यादा मतदान

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय के अनुसार सुबह 11 तक बाराचट्टी सीट पर सबसे ज्यादा 36..91% मतदान हुआ है. वहीं अभी तक गया टाउन में सबसे कम 25.2 % मतदान हुआ है.

किस जिले में कितना मतदान

निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सुबह 11 बजे तक पश्चिम चंपारण में 32.39%, पूर्वी चंपारण में 31.16%, शिवहर में 31.58%, सीतामढ़ी में 29.81%, मधुबनी में 28.66%, सुपौल में 31.69%, अररिया में 31.88%, किशनगंज में 34.79%, पूर्णिया में 32.94%, कटिहार में 30.83%, भागलपुर में 29.08%, बांका में 32.91%, कैमूर (भभुआ) में 31.98%, रोहतास में 29.80%, अरवल में 31.87%, जहानाबाद में 30.36%, औरंगाबाद में 32.88%, गया में 34.07%, नवादा में 29.02% और जमुई में 33.69% मतदान दर्ज किया गया है.

चारों तरफ बहुत अच्छा माहौल है-दिलीप जायसवाल

किशनगंज में बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “आज अंतिम चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं. सुबह से करीब-करीब NDA के सभी उम्मीदवारों से बात करने का मौका मिला. चारों तरफ बहुत अच्छा माहौल है. सभी बूथों पर लंबी लाइन लग गई है. मैं मतदाताओं से अपील करूंगा कि अपना मतदान अवश्य करें.”

खूब करें वोटिंग- पीएम मोदी

बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले मतदान की अपील करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग है. सभी वोटर्स से मेरा निवेदन है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदार बनें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं. पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के अपने नौजवान साथियों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे खुद तो मतदान करें ही, दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें.

दिल्ली ब्लास्ट एक फिदायीन हमला? हुआ हैरान करने वाला खुलासा

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026