Bihar: यात्रा से पहले 243 सीटों पर दावा, तेजस्वी के इस बयान से महागठबंधन में हलचल तेज

Bihar News:मुजफ्फरपुर के कांटी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि वे राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. जाहिर है बिहार में चुनावी बिगुल बजने से पहले ही तेजस्वी यादव ने सियासी माहौल को गर्मा दिया है.

Published by Mohammad Nematullah

Muzaffarpur: बिहार में महागठबंधन के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. यह एक बार फिर सामने आई है. मुजफ्फरपुर के कांटी में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. तेजस्वी ने मंच से सीधे तौर पर कहा कि आप सभी को यह समझना चाहिए कि तेजस्वी बिहार की 243 सीटों पर चुनाव लड़ रहे है. उनके इस बयान के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या यह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की कांग्रेस पर दबाव बनाने की रणनीति है, या फिर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का एक तरीका है.

साधा निशाना

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और अपने पिता लालू प्रसाद यादव की उपलब्धियों का बखान किया. लेकिन, उनके बयान का सबसे अहम हिस्सा वह था जिसमें उन्होंने कहा कि वह राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रहे है. उन्होंने मुजफ्फरपुर की उस सीट का उदाहरण देकर समझाया, जहां वर्तमान में कांग्रेस का विधायक है. तेजस्वी के इस बयान को कांग्रेस के लिए सीधा संदेश माना जा रहा है.

क्या कांग्रेस को करेंगे किनारे

 यह बयान ऐसे समय में आया है जब महागठबंधन में नेतृत्व को लेकर तनातनी की खबरें पहले से ही आ रही है. हाल ही में जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी से महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस सवाल का जवाब टाल दिया था. राहुल गांधी के इस रुख के बाद राजद और कांग्रेस के बीच खटास के कयास लगाए जाने लगे थे. तेजस्वी का यह बयान इन अटकलों को और बल देता है. ऐसा लगता है कि राजद कांग्रेस को साफ संदेश देना चाहता है कि बिहार में महागठबंधन का चेहरा वही है और उसे इस पर कोई समझौता मंजूर नहीं है

Related Post

महागठबंधन में हलचल जारी

कुल मिलाकर, तेजस्वी यादव का यह बयान बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ता है, जिसमें नेतृत्व और सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन के भीतर की खींचतान साफ़ दिखाई दे रही है. देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया देती है और महागठबंधन में आई इस कड़वाहट का असर आगामी चुनावों पर पड़ता है या नही.

PM Modi की मां का AI वीडियो बनाना कांग्रेस को पड़ा महंगा, अब होगी बड़ी कार्रवाई

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026