Bihar Chunav: हाथ में हथकड़ी! आंखों में आंसू… गाना गाते हुए तेज प्रताप की पार्टी से भरा पर्चा

Bihar Chunav 2025: गोपालगंज में JJD के प्रत्याशी धर्मेंद्र क्रांतिकारी हथकड़ी लगाकर नामांकन करने पहुंचे. नामांकन के बाद रोते हुए गाना गाते दिखे और फिर उन्हें तुरंत जेल भेज दिया गया.

Published by Mohammad Nematullah

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियों के बीच गोपालगंज जिले के बरौली विधानसभा क्षेत्र से एक अनोखी घटना सामने आई है. जेल में बंद कुख्यात अपराधी धर्मेंद्र क्रांतिकारी ने शुक्रवार 17 अक्टूबर 2025 को तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल (लोकतांत्रिक) से नामांकन पत्र दाखिल किया. हथकड़ी पहने और भारी पुलिस सुरक्षा के बीच वह कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां निर्वाचन पदाधिकारी के सामने उन्होंने पर्चा जमा किया. यह घटना स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है. जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार धर्मेंद्र क्रांतिकारी ने हथकड़ी लगी हुई अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उन्हें रोते हुए गाना गाते देखा गया.

जनशक्ति जनता दल ने बरौली विधानसभा क्षेत्र से धर्मेंद्र क्रांतिकारी को मैदान में उतारा है. नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलेक्ट्रेट में काफी हंगामा हुआ.

पुलिस सुरक्षा में नामांकन

कानूनी प्रक्रियाओं और अदालत की अनुमति के बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा में नामांकन कार्यालय लाया गया. धर्मेंद्र क्रांतिकारी ने हलफनामा दाखिल करने और आवश्यक दस्तावेज जमा करने सहित सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की.

बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे

नामांकन प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे. पुलिस अधिकारियों की कड़ी निगरानी में नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई. इसके बाद धर्मेंद्र क्रांतिकारी को वापस जेल भेज दिया गया है.

Related Post

धोखाधड़ी समेत कई मामला में केस दर्ज

खबरों के मुताबिक, जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार धर्मेंद्र क्रांतिकारी को जमीन की धोखाधड़ी और कई अन्य आरोप में गिरफ्तार किया गया है. धर्मेंद्र क्रांतिकारी बरौली के माधोपुर गांव के निवासी है.

धर्मेंद्र क्रांतिकारी ने कहा कि “मेरे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप झूठे है. मुझे साजिश के तहत फंसाया गया है, इसीलिए मैं जेल में हूं. बरौली के स्थानीय विधायक और उनके बेटे ने मुझे झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवाया है.”

IND vs AUS: Shubman Gill ने पहले ही मैच में रचा इतिहास, तोड़ डाला Dhoni का ये खास रिकॉर्ड

Mohammad Nematullah

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026