Bihar Chunav: CM फेस के बिना चुनाव से इन्कार, तेजस्वी ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाई

Bihar Chunav: बिहार में 2025 के चुनावों से पहले मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं. कांग्रेस ने संतुलित रवैया अपनाया है. तेजस्वी ने नीतीश कुमार सरकार पर हमला करते हुए खुद को असली मुख्यमंत्री बताया है. वहीं नीतीश सरकार को नकलची बताया है.

Published by Mohammad Nematullah

Bihar Chuanv: बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर बहस एक बार फिर तेज़ हो गई है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने साफ कह दिया है कि महागठबंधन बिना मुख्यमंत्री पद के चेहरे के चुनाव नहीं लड़ेगा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या हम भाजपाई हैं कि बिना चेहरे के चुनाव लड़ेंगे? तेजस्वी की यह टिप्पणी उनकी ‘बिहार अधिकार यात्रा’ के दौरान आई, जिसमें वे उन इलाकों से गुज़रे जहां पिछली विपक्षी पदयात्रा नहीं पहुंची थीं.

तेजस्वी यादव पहले भी कह चुके हैं कि वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को विपक्षी गठबंधन का प्रधानमंत्री पद का चेहरा मानते है. हालांकि राहुल गांधी ने अभी तक तेजस्वी को बिहार में महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. तेजस्वी ने जवाब दिया थोड़ा इंतज़ार कीजिए. जनता फ़ैसला करेगी. सिर्फ़ मुख्यमंत्री या सरकार होना ही सब कुछ नहीं है. हमें बिहार बनाना है. उन्होंने ये भी कहा कि सीटों के बंटवारे के बाद मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय किया जाएगा.

नीतीश सरकार पर निशाना, खुद को बताया असली मुख्यमंत्री

तेजस्वी यादव ने 31 अगस्त को आरा में एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा.  उन्होंने कहा था कि यह एक नकलची सरकार है, हमें असली मुख्यमंत्री चाहिए, न कि नकली. भीड़ से उन्होंने सवाल किया था कि क्या लोगों को डुप्लीकेट सीएम चाहिए या असली सीएम? इस बयान से साफ़ ज़ाहिर होता है कि तेजस्वी ख़ुद को गठबंधन का संभावित चेहरा मान रहे हैं.

कांग्रेस का संतुलित रुख

कांग्रेस पार्टी ने अभी तक मुख्यमंत्री पद पर कोई सीधा रुख़ नहीं अपनाया है. राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा कि अखिल भारतीय गठबंधन के सभी सहयोगी आपसी सम्मान और सहयोग की भावना से मिलकर चुनाव लड़ेंगे और अच्छे नतीजे हासिल होंगे. इस बयान से साफ़ ज़ाहिर होता है कि कांग्रेस फिलहाल एक संतुलित रुख़ अपना रही है और इस पर अंतिम फ़ैसला बाद में लिया जा सकता है.

जल्दी क्यों थमा ऑपरेशन सिन्दूर? एयर चीफ का बड़ा खुलासा

Mohammad Nematullah

Recent Posts

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026