Bihar Chunav 2025: बिहार की 243 सीटों पर कब-कब होगी वोटिंग? यहां पर जानें हर विधानसभा का हाल

Bihar Chunav 2025 243 Assembly Constituency List: चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार में नई सरकार 22 नवंबर तक बन जाएगी. बिहार में कुल 243 सीटें हैं, जिन पर 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा.

Published by JP Yadav

Bihar Chunav 2025 243 Assembly Constituency List: उत्तर भारत के अहम राज्यों में शुमार बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 का आगाज हो चुका है. भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के एलान के अनुसार, बिहार की 243 सीटों पर 2 चरणों में मतदान होगा. पहले चरण का मतदान 6 नवंबर जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा. मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी. देर शाम तक परिणाम घोषित होने का पूर्वानुमान है, क्योंकि मतों की गिनती इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (electronic voting machines) के जरिये की जाएगी. 

कितने लोग करेंगे मतदान?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राज्य की 243 सीटों पर  7.43 करोड़ लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 14 लाख युवा पहली बार वोट डालेंगे. बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कुल 7.43 करोड़ मतदाता हैं. EC के आंकड़ों के अनुसार,  7.43 करोड़ मतदाता में से 3.92 करोड़ पुरुष और 3.50 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं. इसके अलावा, इस बार करीब 14 लाख युवा पहली बार वोट डालने जा रहे हैं. 

Related Post

कहां होगी पहले  चरण में वोटिंग

EC के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, बिहार में पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान होगा. राजा पाकर (SC), राघोपुर, महनार, पातेपुर (SC), कल्याणपुर (एससी), वारिसनगर, समस्तीपुर, उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर रोसेरा (SC), हसनपुर, चेरिया-बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, साहेबपुर कमाल, बेगुसराय, बखरी (SC),अलौली (SC), खगड़िया, बेलदौर, परबत्ता, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, लखीसराय, शेखपुरा, बरबीघा, अस्थावां, बिहारशरीफ, राजगीर (SC),  आलमनगर, बिहारीगंज, सिंहेश्वर (ST), मधेपुरा, सोनबर्षा (SC), सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, कुशेश्वर अस्थान (SC), गौरा बौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा, हायाघाट, बहादुरपुर, केवटी, जाले, गायघाट,औराई, मीनापुर, बोचहां (SC), सकरा (अनुसूचित जाति, कुरहनी, मुजफ्फरपुर, कांति, बरुराज, पारू, साहेबगंज, बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचायकोटे, भोरे (SC), हथुआ, सिवान,जीरादेई, दरौली (एससी), रघुनाथपुर, दरौंदा, बड़हरिया, गोरियाकोठी,महराजगंज, एकमा, मांझी, बनियापुर, तरैया, मढ़ौरा,छपरा, गरखा (SC),अमनौर, परसा,सोनपुर, हाजीपुर लालगंज, वैशाली, महुआ, इस्लामपुर, हिल्सा, नालन्दा, हरनौत, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारी (SC), मसौढ़ी (SC),पालीगंज, बिक्रम, सन्देश, बरहरा,आरा,अगिआंव (SC), तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमरांव और राजपुर (SC) विधानसभा सीट शामिल हैं।

दूसरे चरण में किन सीटों पर होगा मतदान

चुनाव आयोग की घोषण के अनुसार, दूसरे चरण में पीरपैंती (ST), कहलगांव, भागलपुर, सुलतानगंज, नाथनगर, अमरपुर, धोरैया (SC), बांका, कटोरिया (ST), बेलहर, रामगढ, मोहनिया (एससी), भभुआ, चैनपुर, चेनारी (SC), सासाराम, करगहर, दिनारा, नोखा, डेहरी, काराकाट, वाल्मिकी नगर, रामनगर (एससी), नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, नौतन, चनपटिया, बेतिया, सिकटा, रक्सौल, सुगौली, नरकटिया, हरसिद्धि (SC), गोविंदगंज, केसरिया, कल्याणपुर, पिपरा, मधुबन, मोतिहारी, चिरैया, ढाका, शिवहर, रीगा, बथनाहा (एससी), परिहार, सुरसंड, बाजपट्टी, सीतामढी, रुन्नीसैदपुर, बेलसंड, हरलाखी, बेनीपट्टी, खजौली, बाबूबरही, बिस्फी, मधुबनी, राजनगर (SC), झंझारपुर, फुलपरास, लौकहा, निर्मली, पिपरा, सुपौल, त्रिवेणीगंज (SC), छातापुर, नरपतगंज, रानीगंज (SC), फोर्बेस्गंज,अररिया, जोकीहाट, सिकटी, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज, कोचाधामन,अमौर, बैसी, कसबा, बनमनखी (SC), रुपौली, धमदाहा,पूर्णिया, कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी (SC), बरारी,कोरहा (SC), बिहपुर, गोपालपुर, अरवल, कुर्था, जहानाबाद, घोसी, मखदुमपुर (SC), गोह, ओबरा, नबीनगर, कुटुम्बा (SC), औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज (SC), बाराचट्टी (एससी), बोधगया (SC), गया टाउन, टिकारी, बेलागंज, अत्रि, वजीरगंज, रजौली (अनुसूचित जाति), हिसुआ,नवादा, गोबिंदपुर, वारसलिगंज, सिकंदरा (SC), जमुई, झाझा और चकाई. 

JP Yadav

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026