बिहार चुनाव में धड़ाधड़ चलीं गोलियां! NDA नेता के काफिले को बनाया निशाना, घायल हुए ‘विधायक साहब’

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले गया जिले के टिकारी विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी और हम नेता डॉ. अनिल कुमार के काफिले पर बुधवार शाम जानलेवा हमला हुआ.

Published by Heena Khan

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार का माहौल अब बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है, दरअसल, गया जिले के टिकारी विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी और हम नेता डॉ. अनिल कुमार के काफिले पर बुधवार शाम जानलेवा हमला हुआ. दरअसल, टिकारी के दिघोरा गांव में एक जनसभा के दौरान असामाजिक तत्वों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया, बताया जा रहा है कि इस हमले में प्रत्याशी और कई पार्टी कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए.

भीड़ जमा होने के बाद किया हमला

जानकारी के मुताबिक एनडीए प्रत्याशी और वर्तमान विधायक अनिल कुमार एक जनसभा के लिए मलसारी गांव जा रहे थे, तभी दिघोरा में 10-15 युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया. जैसे ही भीड़ जमा हुई वैसे ही हमलावरों ने काफिले के वाहनों पर ईंट-पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया और विधायक को गाड़ी से बाहर निकालने की कोशिश की. 

धड़ाधड़ चलाईं गोलियां

स्थिति बिगड़ने पर हमलावरों ने पिस्तौल निकाली और गोलीबारी शुरू कर दी. विधायक अनिल कुमार ने जानकारी दी है कि उन्हें जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाई गईं. उनके अंगरक्षकों की सतर्कता और आत्मरक्षा में की गई छह-सात राउंड हवाई फायरिंग से विधायक समेत सभी लोग बच गए. हमले में अनिल कुमार, उनके छोटे भाई मुन्ना कुमार, भाजपा नेता प्रमोद चंद्रवंशी और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक डॉ. श्याम किशोर समेत कई अन्य घायल हो गए.

Bihar Chunav: वोट के लिए मंच पर नाचेंगे पीएम… मुजफ्फरपुर रैली में राहुल गांधी के बिगड़े बोल; दिल्ली तक गरमाई राजनीति

Delhi Metro: खराब AQI को देखते हुए DMRC का बड़ा फैसला, जनता के साथ-साथ पर्यावरण को भी होगा फायदा

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026