तेजस्वी यादव का सबसे बड़ा एक्शन! अपनी ही पार्टी से निकाल दिए 27 नेता, कई मौजूदा MLA का भी कटा पत्ता

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी के भीतर अब तक का सबसे बड़ा एक्शन लिया है. दरअसल उन्होंने सबसे बड़ी और सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की है.

Published by Heena Khan

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD एक्टिव हो गई है. वहीं 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी के भीतर अब तक का सबसे बड़ा एक्शन लिया है. दरअसल उन्होंने सबसे बड़ी और सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की है. इस दौरान दो मौजूदा विधायकों और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष समेत 27 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है. जी हाँ इस फैसले को तेजस्वी यादव के ज़ीरो-टॉलरेंस के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है, जिसका उद्देश्य चुनाव से पहले पार्टी के भीतर किसी भी विद्रोह को जड़ से खत्म कर देना शामिल है.

महिला मोर्चा अध्यक्ष रितु जायसवाल को भी किया निष्कासित

हैरान कर देने वाली बात ये है कि राजद प्रदेश कार्यालय की जारी सूची में पार्टी की महिला मोर्चा अध्यक्ष रितु जायसवाल का भी नाम शामिल है. सिर्फ यही नहीं, इनके अलावा, परसा से विधायक छोटे लाल राय और गोविंदपुर से विधायक मोहम्मद कामरान को भी पार्टी से बेदखल कर दिया गया है. इन अहम चेहरों के अलावा, कटिहार के पूर्व विधायक राम प्रकाश महतो और मुजफ्फरपुर के पूर्व विधायक अनिल सहनी सहित कई पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी और जिला स्तरीय पदाधिकारी भी प्रभावित हुए हैं.

क्यों एक्शन में आए तेजस्वी?

दरअसल, तेजस्वी ने यह कार्रवाई उन नेताओं पर की है जो या तो राजद के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे या फिर विपक्षी खेमे का समर्थन कर रहे थे. पार्टी के इस सख्त कदम के पीछे की रणनीति साफ है: तेजस्वी यादव यह संदेश देना चाहते हैं कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है और टिकट बंटवारे को लेकर किसी भी तरह की गुटबाजी या तोड़फोड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Heena Khan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026