‘मेरे सिर पर पिता का हाथ नहीं’, बातों-बातों में गम बयां कर गए तेज प्रताप यादव; फिर बाप-भाई की कर दी लाइव बेइज्जती

Bihar Chunav 2025: चुनाव से पहले मीडिया से बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लालू प्रसाद यादव के छत्र छाया में हैं, लेकिन मैं नहीं हूँ.

Published by Heena Khan

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव को लेकर लगातार अब सियासी पारा चढ़ता जा रहा है . इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कुछ ऐसा कहा जो काफी हैरान कर देने वाला है. दरअसल, चुनाव से पहले मीडिया से बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लालू प्रसाद यादव के छत्र छाया में हैं, लेकिन मैं नहीं हूँ. 

क्या बोले तेज प्रताप?

जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने ये भी कहा कि “कर्पूरी ठाकुर, महात्मा गांधी, बाबा साहेब अंबेडकर और गांधीजी जनता के नेता थे… लालू यादव का संरक्षण राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को है. हम उनके संरक्षण में नहीं हैं. हम बिहार के गरीबों और युवाओं के संरक्षण में हैं. हम इसे लेकर आगे बढ़ रहे हैं. हम इसे अपने बल पर करेंगे.”

कब से खराब हुए रिश्ते

वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तेज प्रताप यादव के पिता लालू प्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से बेदखल कर दिया है. तेज प्रताप और उनके पिता के बीच ताज़ा विवाद एक सोशल मीडिया पोस्ट से उपजा है जिसमें तेज प्रताप ने दावा किया था कि अदालत में तलाक का मामला लंबित होने के बावजूद वह 12 साल से एक महिला के साथ रिश्ते में हैं.

वहीं अपनी पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद, तेज प्रताप अब अपनी नई पार्टी, जनशक्ति जनता दल, के बैनर तले चुनाव लड़ रहे हैं. इतना ही नहीं तेज प्रताप ने कहा था कि “उस पार्टी (राजद) में लौटने से बेहतर है कि मौत चुन ली जाए. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.

तेजस्वी यादव का सबसे बड़ा एक्शन! अपनी ही पार्टी से निकाल दिए 27 नेता, कई मौजूदा MLA का भी कटा पत्ता

8th Pay Commission: बिहार चुनाव से पहले करोड़ो केंद्रीय कर्माचारियों को मिल सकती है खुशखबरी, आयोग के गठन को लेकर आया बड़ा अपडेट

Heena Khan

Recent Posts

परशुराम जयंती पर हथियारों का प्रदर्शन, युवकों ने लहराईं तलवार-फरसे; तस्वीरें वायरल

Uttar Pradesh: बलिया जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

April 20, 2026

Amethi Road Accident: अमेठी में भीषण सड़क हादसा, डंपर-बाइक टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

Amethi Road Accident: अमेठी में तेज रफ्तार डंपर और बाइक की टक्कर में एक युवक…

April 20, 2026

Mathura News : 25 साल बाद बनी 3 किमी सड़क, 24 घंटे में उखड़ी; ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Mathura News : मथुरा के राया ब्लॉक के ग्राम केहरी घड़ी बंबे से सहसु नगला…

April 20, 2026