एनडीए-महागठबंधन में से किसकी बिहार में बनेगी इस बार सरकार, जानें Peoples Pulse एग्ज़िट पोल में किसने बनाई बढ़त?

Bihar Exit Poll 2025: अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि एग्ज़िट पोल में किस पार्टी या गठबंधन को जनता का समर्थन मिलता दिख रहा है.

Published by Shubahm Srivastava

Bihar Exit Poll 2025: बिहार में दो चरणों में चुनाव हुए. पहले चरण में 6 नवंबर को रिकॉर्ड 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि दूसरे चरण में भी मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस बार महिलाओं और युवा मतदाताओं की भागीदारी भी ज़्यादा देखी गई. इससे साफ़ ज़ाहिर होता है कि इस चुनाव में जनता ने खुलकर अपनी राय रखी है. 

अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि एग्ज़िट पोल में किस पार्टी या गठबंधन को जनता का समर्थन मिलता दिख रहा है. इसी कड़ी में Peoples Pulse का एग्ज़िट पोल आ गया है, जिसमें फिलहाल (NDA) बढ़त बनाते हुए दिख रही है.

Peoples Pulse:
NDA: 133–159 
MGB: 75–101 
JSP: 0–5 
OTH: 2–8

पहले चरण में भी हुई रिकॉर्ड वोटिंग

इस चरण में कुल 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें नीतीश कुमार सरकार के नौ मंत्री भी शामिल हैं. पहला चरण 8 नवंबर को संपन्न हुआ था, जिसमें 65% मतदान हुआ था. 1952 से अब तक बिहार में किसी भी लोकसभा या विधानसभा चुनाव में इतना अधिक वोट प्रतिशत दर्ज नहीं हुआ है. तीन हजार से अधिक बूथों की रिपोर्ट अभी बाकी होने के कारण कुल प्रतिशत और बढ़ने की संभावना है.

Related Post

महागठबंधन या NDA, बिहार में किसकी सरकार? आज नहीं कल आएगा Axis My India का Exit Poll

क्या कहता है बिहार का इतिहास?

ऐतिहासिक रूप से देखें तो बिहार में लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक मतदान 1998 में 64.60% और विधानसभा चुनाव में 2000 में 62.57% रहा था. 2000 का चुनाव राजनीतिक उथल-पुथल का दौर था, जब नीतीश कुमार पहली बार मुख्यमंत्री बने लेकिन सात दिन में इस्तीफा देना पड़ा और राबड़ी देवी दोबारा सत्ता में आईं. तुलना करें तो 2024 के लोकसभा चुनाव में 56.28% और 2020 के विधानसभा चुनाव में 57.29% मतदान हुआ था.

क्या SIR है असल वजह?

इस बार का उच्च मतदान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया से जुड़ा भी माना जा रहा है, जिसमें 65 लाख फर्जी, डुप्लीकेट या निष्क्रिय वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए. इससे सक्रिय मतदाताओं का अनुपात बढ़ा और वास्तविक भागीदारी अधिक हुई.

बिहार में किसकी बनेगी सरकार? क्या कहता है MATRIZE न्यूज का एग्जिट पोल?

Shubahm Srivastava

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026