Bihar Election: बाहुबली नेता अनंत सिंह ने किस सीट से भरा नामांकन? दावा सुन अभी से ही हांफने लगे विरोधी

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मोकामा से बाहुबली नेता अनंत सिंह ने नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उन्होंने शक्ति प्रदर्शन भी किया. उन्होंने दावा किया कि 1 लाख वोटों से जीतेंगे.

Published by Sohail Rahman

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो गया है. बाहुबली अनंत सिंह ने मंगलवार (14 अक्टूबर, 2025) को मोकामा विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया. वह सफेद रंग की थार में सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे. इससे पहले उन्होंने अपने 25,000 समर्थकों के लिए भोज का आयोजन किया. बताया जा रहा है कि उनके समर्थकों के लिए एक लाख से ज्यादा रसगुल्ले बनाए गए थे. नामांकन के बाद अनंत सिंह ने एक रोड शो किया, जिसमें सैकड़ों वाहनों का काफिला शामिल था. इससे पहले अनंत सिंह ने अपने आवास पर पूजा-अर्चना की और फिर थार में बैठकर नामांकन के लिए रवाना हुए.

अनंत सिंह ने क्या कहा?

नामांकन दाखिल करने के बाद अनंत सिंह ने बड़ी घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि मोकामा में जीत का अंतर एक लाख होगा. इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि उनके विरोधियों की जमानत जब्त हो जाएगी. नीतीश कुमार सरकार बनाएंगे और भाजपा गठबंधन फिर से सत्ता में आएगा. राजद के टिकट पर 2020 का चुनाव जीतने वाले अनंत सिंह इस बार 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के टिकट पर मोकामा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. सिंह को अपने घर से एके-47 समेत हथियार और विस्फोटक बरामद होने के आरोप में 10 साल जेल की सजा सुनाई गई थी.

यह भी पढ़ें :- 

Bihar Chunav 2025: Raghopur चुनाव में नया मोड़! Prashant Kishor नहीं बल्कि चंचल सिंह देंगे तेजस्वी को टक्कर

सजा के बाद खो दी थी विधायकी

10 साल की सजा होने पर अनंत सिंह को अपने विधायकी खोनी पड़ी थी. जब अनंत सिंह को सजा हुई तो उनकी पत्नी नीलम देवी ने राजद के टिकट पर 2022 का मोकामा उपचुनाव जीता. हालांकि, (14 अगस्त, 2024) को पटना उच्च न्यायालय ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया. जेल से रिहा होने के बाद ही अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी, जिससे अटकलें तेज हो गईं थी कि वह जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं.

जानकारी के अनुसार, साल 2005 से अनंत मोकामा से लगातार 5 चुनाव जीत चुके हैं. उन्होंने पहले तीन बार जदयू के टिकट पर, फिर निर्दलीय के रूप में और 2020 में राजद के टिकट पर जीत हासिल की. ​​अनंत ने 2019 में नीलम को कांग्रेस के टिकट पर मुंगेर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था, लेकिन वह जदयू के ललन सिंह से 1.75 लाख वोटों के अंतर से हार गईं.

यह भी पढ़ें :- 

Pawan Singh से तलाक लेंगी ज्योति सिंह, एलिमनी में मांगे करोड़ों रुपये; सुन धनश्री-नताशा भी ताकती रह जाएंगी मुंह!

Sohail Rahman

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026