Bihar Chunav 2025: ‘नमक हराम’ के बाद ‘तौबा-तौबा’ वाला बयान, BJP सांसदों के बिगड़े बोल

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बीजेपी सांसद अशोक यादव ने मुसलमानों के खिलाफ बयान देकर नई बहस को जन्म दे दिया है.

Published by Sohail Rahman

Bihar Vidhan Sabha Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अपने पुराने रंग में आ चुकी है. भाजपा जिस हिंदू-मुसलमान की राजनीति कर पिछले 11 वर्षों से अलग-अलग राज्यों का चुनाव जीत रही है. अब उसी हथकंडे का इस्तेमाल कर बिहार विधानसभा चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है. इस बीच, भड़काऊ भाषण और धुर्वीकरण की राजनीति का दौर शुरू हो चुका है. बेगूसराय से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और मधुबनी से भाजपा सांसद अशोक यादव के बयान ने बिहार में नया विवाद खड़ा कर दिया है.

गिरिराज सिंह ने क्या कहा?

अरवल जिले के गांधी मैदान में रविवार को एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष और खासकर राजद पर तीखा हमला बोला. इस दौरान उन्होंने अपने बयान में कहा कि मोदी सरकार समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रही है, लेकिन मुस्लिम समाज उसका लाभ लेने के बावजूद बीजेपी को वोट नहीं देता. उन्होंने एक मौलवी के साथ हुई बातचीत का उल्लेख किया. जिसमें मौलवी ने स्वीकार किया कि उन्हें आयुष्मान कार्ड मिला है, लेकिन उन्होंने वोट नहीं दिया. गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि मुसलमान आयुष्मान योजना का उपकार नहीं मानते हैं. गिरिराज सिंह ने कहा कि जो कोई भी किसी के उपकार को नहीं मानता उसे ‘नमक हराम’ कहा जाता है और ऐसे लोगों का वोट उन्हें नहीं चाहिए.

यह भी पढ़ें :- 

Bihar Chunav 2025: वो 13 सीटें कौन सी हैं? जहां महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे आमने-सामने; क्या तेजस्वी बन पाएंगे CM

बीजेपी सांसद अशोक यादव ने क्या कहा?

दरभंगा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी सांसद अशोक यादव ने मुस्लिम समुदाय से कहा कि अगर उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नफरत है तो वो मुफ्त का अनाज लेने से तौबा-तौबा कर लें. अशोक यादव यहीं नहीं रूके. उन्होंने आगे कहा कि अगर मोदी जी नफरत है मुसलमान भाइयों तो कह दे तौबा-तौबा मैं मुफ्त का अनाज नहीं खाऊंगा. कह दो तौबा-तौबा मैं समर्थन नहीं लूंगा. कह दो तौबा-तौबा मैं आपकी सड़क पर नहीं चलूंगा. कह दो तौबा-तौबा की नदी तैर के जाओ हमारे बनाए पुल पर मत चलो तब समझेंगे कि तुम मोदी जी के विरोधी हो. भारतीय जनता पार्टी को गाली दोगे, मोदी जी को गाली दोगे, नीतीश कुमार को गाली दोगे तो यह हिन्दुस्तान की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी.

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान और 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान डाला जाएगा और इसके बाद 14 नवंबर को चुनाव नतीजे आएंगे. पहले चरण का नामांकन खत्म हो गया है. वहीं दूसरे चरण के लिए आज शाम तक नामांकन की आखिरी तारीख है. 

यह भी पढ़ें :- 

बिहार के इन नेताओं की बेटियां खूबसूरती से पानी में लगा रही आग, देखते हीं धुआं-धुआं हो जाएगा जवां लोगों का दिल

Sohail Rahman

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026