BJP और LJP(R) के बीच सीट बंटवारे को लेकर बन गई बात, जाने NDA में किस दल को मिलेंगी कितनी सीटें?

Bihar Chunav 2025: चिराग पासवान के दिल्ली स्थित आवास नॉर्थ एवेन्यू में बीते 24 घंटे में चार बार बैठकें हुई. केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय चार बार बैठक करने उनके आवास पर पहुंचे.

Published by Shubahm Srivastava

NDA Seat-Sharing : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जहां शुक्रवार से नोटिफिकेशन के बाद नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है तो वहीं,NDA में सीट बंटवारों को लेकर फंसा पेंच बाहर निकले का बीजेपी और LJP(R) के नेताओं ने दावा किया है. चिराग पासवान के दिल्ली स्थित आवास नॉर्थ एवेन्यू में बीते 24 घंटे में चार बार बैठकें हुई. शुक्रवार को करीब पौने 11 बजे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय चौथी बार चिराग पासवान से बातचीत करने लिए उनके आवास पर पहुंचे. 

तकरीबन 30 मिनट की बैठक के बाद नित्यानंद राय और चिराग पासवान मुस्कुराते हुए बाहर निकले और चिराग पासवान ने कहा कि आप सीटों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, बहुत जल्द घोषणा हो जाएगा, बहुत ही सकारात्मक बातचीत हुई है, अब ये बातचीत अंतिम दौर में पहुंच चुकी है. 

‘जब तक हमारे पीएम हैं, तब तक चिंता की जरूरत नहीं’

चिराग पासवान ने कहा कि, हम लोग हर चीजों को लेकर एक एक बात पर चर्चा कर लेना चाहते हैं, ताकि, NDA की सीटें घोषित होने पर कोई दिक्कत ना हो. जहां हमारे प्रधानमंत्री जी हैं, वहां, मुझे अपने सम्मान की चिंता करने की जरूरत नहीं है.

वहीं, इस बैठक के बाद नित्यानंद राय ने जानकारी दी कि भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान जी ने आपको स्पष्ट शब्दों में कहा है और बिहार में NDA की सरकार की बनाने की उनकी मन में योजना है वो विस्तृत तरीके को से बताया.

Related Post

IPS पूरन सिंह केस की आग पहुंची बिहार! चिराग पासवान ने पत्र लिखकर हरियाणा CM से की बड़ी मांग

बीजेपी और लोजपा में हुई डील डन

ऐसे में सूत्रों की माने तो बीजेपी और LJP (R) के बीच सीटों को लेकर खींचातानी खत्म हो गई है. LJP (R) को 25 से 26 सीटें मिल सकती है. इतना ही नहीं, इस मीटिंग के कुछ देर के बाद अपने मंत्रालय जाने से पहले चिराग पासवान ने डील डन के सवाल पर सिर हिलाते हुए अपनी सहमति भी जताई.

चिराग पासवान की धमकी

दरअसल, बिहार 243 विधानसभा सीटों वाले इस चुनाव में चिराग पासवान 40 से ज्यादा सीटें मांग रहे थे और गुरुवार को उन्होंने ने अपने सख्त अंदाज में जो बयान दिया वो धमकी भरा दिखा था. उन्होंने ने कहा था कि जब तक मंत्री हूं, मंत्रालय जाऊंगा. वैसे अब तक की खबर ये है कि JDU- 102, BJP- 101,HAM – 8 और RLSP 6 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है जिसका ऐलान 11 अक्टूबर से 12 अक्टूबर के बीच हो सकता है.

Bihar Chunav: क्या अरविंद केजरीवाल जैसा करिश्मा बिहार चुनाव में कर पाएंगे प्रशांत किशोर? यहां समझें पूरा समीकरण

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026