JMM के साथ बिहार में ऐसा क्या हुआ कि भड़क गए Hemant Soren, अब RJD का झारखंड से होगा सफाया!

Hemant Soren on mahagathbandhan:बिहार चुनाव में महागठबंधन के बीच की खींचतान ने अब झारखंड की राजनीति में भी हलचल ला दिया है.झामुमो ने अब साफ कर दिया है कि वह झारखंड में गठबंधन की गंभीरता से समीक्षा करेगा.

Published by Divyanshi Singh

जैसे-जेसे बिहार में मतदान के दिन के बिच फासले कम हो रहे हैं वैसे-वैसे महागठबंधन (Bihar Assembly Election Mahagathbandhan) के बीच खींचातानी बढ़ रही है. अब तो इसका असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है.  झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने साफ संकेत दिए हैं कि वह झारखंड में गठबंधन की गंभीरता से समीक्षा करेगा. झामुमो अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिहार चुनाव के बाद गठबंधन की समीक्षा करेंगे और आगे की रणनीति पर फैसला लेंगे.

RJD से क्यों नाखुश हैं हेमंत सोरेन?

सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर सामने आई है कि हेमंत सोरेन राजद (RJD) के राजनीतिक आचरण से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं और पार्टी व कार्यकर्ताओं का सम्मान बनाए रखने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं.

झामुमो को किसने दिया धोखा?

झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने मंगलवार को कहा कि महागठबंधन के प्रमुख घटक दलों ने झामुमो को आखिरी वक्त तक गुमराह किया. उन्हें बिहार में सम्मानजनक हिस्सेदारी नहीं दी गई. झामुमो ने बिहार में छह सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, लेकिन गठबंधन धर्म निभाते हुए पार्टी ने उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया. उन्होंने कहा, “बिहार में झामुमो को दरकिनार कर दिया गया, जबकि झारखंड में हमने हमेशा अपने सहयोगियों को पूरा सम्मान दिया है. बिहार में राजद और कांग्रेस का राजनीतिक आचरण गठबंधन के लिए चिंता का विषय है. हेमंत सोरेन झारखंड में गठबंधन की समीक्षा करेंगे और आगे की रणनीति पर फैसला लेंगे.”

झामुमो का झारखंड विधानसभा चुनाव में RJD के प्रति यही रुख

बता दें कि 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections 2019) में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने राजद को सात सीटें दी थीं. केवल एक सीट जीतने के बावजूद, हेमंत सोरेन ने गठबंधन धर्म निभाते हुए, राजद कोटे से सत्यानंद भोक्ता को पूरे 5 साल के लिए मंत्री बनाए रखा और उन्हें उचित सम्मान दिया. झामुमो ने 2024 में भी RJD के प्रति यही रुख अपनाया. देवघर, गोड्डा, विश्रामपुर और हुसैनाबाद की चार सीटें जीतने के बावजूद, राजद विधायक संजय प्रसाद यादव को मंत्री बनाया गया.

वहीं राजनीति के पंडितो का कहना है कि झामुमो के इस रुख से झारखंड में गठबंधन की राजनीति पर असर पड़ सकता है, हालांकि ये असर अभी दिखाई नहीं देगा. वहीं अगर बिहार चुनाव में झामुमो तटस्थ रहता है तो महागठबंधन को नुकसान हो सकता है.

अगर बिहार चुनाव में झामुमो तटस्थ रहता है तो महागठबंधन को नुकसान हो सकता है. झामुमो प्रवक्ता पांडे ने कहा कि पार्टी अभी भी विपक्षी एकता का समर्थन करती है लेकिन बिहार का अनुभव बताता है कि गठबंधन के कामकाज की समीक्षा ज़रूरी है.  झामुमो के इस बयान ने झारखंड की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है. माना जा रहा है कि हेमंत सोरेन बिहार के मुद्दे पर गहन विचार-विमर्श के बाद गठबंधन की रणनीति तय करेंगे.

जवाबी कार्रवाई होगी: सुदिब्य

वहीं मंत्री और झामुमो नेता सुदिब्य कुमार ने गिरिडीह में कहा कि अगर झामुमो को सीटें नहीं देनी थीं, तो उन्हें पहले ही स्पष्ट कर देना चाहिए था. हमें जानबूझकर गुमराह किया गया. बिहार में झारखंडी हितों के साथ विश्वासघात किया गया है. हम इसे नहीं भूलेंगे. हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि झामुमो आदिवासियों की एक मज़बूत आवाज़ है. इसे दबाने की कोशिश की गई है, और इसका बदला लिया जाएगा.

Divyanshi Singh

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026