बिहार चुनाव: महागठबंधन को बड़ा झटका, RJD और कांग्रेस के विधायक का इस्तीफा, ये नेता भी होंगे BJP में शामिल

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अभी एनडीए और महागठबंधन में सीटों का बंटवारा भी नहीं हुआ है, लेकिन नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है. इसी कड़ी में RJD-कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है.

Published by Hasnain Alam

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है. इसी कड़ी में पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विधायक पद से इस्तीफा दे दिया. सूत्रों के अनुसार उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हैं.

इस्तीफा देने को लेकर मुरारी प्रसाद गौतम ने कहा- ‘विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के पीछे कोई विशेष कारण नहीं है. मैंने बस इस्तीफा दे दिया है.’ गौतम कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे. वह महागठबंधन सरकार में मंत्री थे, लेकिन जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर NDA का दामन थामा, तब से गौतम सत्ता पक्ष के खेमे में बैठने लगे.

इसके बाद कांग्रेस ने उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की थी. उनका अयोग्यता मामला विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव के समक्ष विचाराधीन है.

भभुआ सीट से RJD विधायक का इस्तीफा

दूसरी तरफ बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी को बड़ा झटका लगा है.  भभुआ सीट से आरजेडी विधायक भरत बिंद ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक, भरत बिंद बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ सकते हैं.

अजय निषाद भी हो सकते हैं बीजेपी में शामिल

Related Post

इसके अलावा दिग्गज नेता अजय निषाद के भी बीजेपी में शामिल होने की चर्चा है. कांग्रेस से मुजफ्फरपुर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले अजय निषाद की बीजेपी में वापसी हो सकती है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर वह कांग्रेस में चले गए थे. हालांकि, उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था.

करीब डेढ़ साल के बाद उनकी घर वापसी हो सकती है. बताया जा रहा है कि वह पत्नी को विधानसभा चुनाव में उतारेंगे. आज शाम पटना में वह बीजेपी में शामिल होने की घोषणा करेंगे.

दो चरणों में होंगे बिहार के चुनाव

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव छह और 11 नवंबर को दो चरणों में होंगे. वहीं मतगणना 14 नवंबर होगी. फिलहाल एनडीए और महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है. दोनों ही गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है. हालांकि, दोनों अलायंस की ओर से यह कहा जा है कि कि कोई समस्या नहीं है और जल्द ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा.

एनडीए में बीजेपी-जेडीयू के अलावा जीतन राम मांझी की ‘हम’ और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी शामिल हैं. वहीं महागठबंधन में आरजेडी-कांग्रेस के अलावा वीआईपी और लेफ्ट की पार्टियां शामिल हैं.

Hasnain Alam

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026