क्या NDA में सीट बंटवारे को लेकर नाराज हैं जीतन राम मांझी? ‘लड़ने’ के मूड में चिराग, तेजस्वी ने ‘हम’ के रास्ते किए बंद!

Bihar Assembly Election 2025: जीतन राम मांझी ने कविता के जरिए सीटों की संख्या की ओर इशारा किया है. इससे पहले के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, विनोद तावड़े और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से मुलाकात की थी.

Published by Hasnain Alam

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और महागठबंधन में अब तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है. इस बीच एनडीए में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक कविता शेयर की है. माना जा रहा है कि जीतन राम मांझी ने इस कविता के जरिए अपनी पार्टी के लिए 15 सीटों की मांग की है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- ‘हो न्याय अगर तो आधा दो, यदि उसमें भी कोई बाधा हो, तो दे दो केवल 15 ग्राम, रखो अपनी धरती तमाम, ‘हम’ वही खुशी से खाएंगे, परिजन पे असी ना उठाएंगे.’ दरअसल जीतन राम मांझी इससे पहले भी सम्मानजनक सीटों की मांग करते रहे हैं.

जीतन राम मांझी की इनसे हुई थी मुलाकात

इस बीच उन्होंने कविता के जरिए सीटों की संख्या की ओर इशारा किया है. इससे पहले के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, विनोद तावड़े और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से मुलाकात की थी और कहा जाता है कि उस समय सीट बंटवारे को लेकर ही सभी नेताओं में चर्चा हुई थी.

वहीं जीतन राम मांझी के पोस्ट और NDA में सीटों के बंटवारे में नाराजगी की खबरों पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा- ‘जीतन राम मांझी नाराज हों या कोई और हमें इससे कोई मतलब नहीं है. लेकिन बिहार की जनता मौजूदा सरकार से बेहद नाराज है, गुस्से में है. बिहार की जनता परिवर्तन चाहती है. नई सरकार चाहती है. लोग सरकार बदलने का काम करेंगे.’

Related Post

चिराग पासवान ने क्या पोस्ट किया?

इससे पूर्व एनडीए में शामिल लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने भी इशारों ही इशारों में अपने पिता रामविलास पासवान के कथनों को उद्धृत करते हुए एक्स पर पोस्ट में लिखा- ‘पापा हमेशा कहा करते थे- जुर्म करो मत, जुर्म सहो मत. जीना है तो मरना सीखो, कदम-कदम पर लड़ना सीखो.’

इसके बाद चिराग पासवान का बयान भी आया है. उन्होंने कहा, “मैं एक बात स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि बातचीत अच्छी तरह से चल रही है और मैं मानता हूं कि सही समय पर सही फैसला ले लिया जाएगा…जैसे ही चर्चा पूरी हो जाएगी, वो आपके साथ साझा की जाएगी लेकिन बार-बार यह आरोप लगाना कि चिराग नाराज हैं…चिराग पासवान सिर्फ एक मांग करता है, वो है बिहार को फर्स्ट और बिहारियों को फर्स्ट बनाने की. चिराग की मांग ना किसी पद को लेकर है, ना किसी से नाराजगी को लेकर है और ना किसी की सीटों को लेकर है…”

बता दें कि चुनाव आयोग ने छठ पूजा के बाद चुनाव की तारीखें तय की हैं. पहले चरण में बिहार में छह नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा और मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी.

Hasnain Alam

Recent Posts

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026