Categories: जॉब

India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास लोगों की मौज, ग्रामीण डाक सेवक ने निकाली भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी

India Post GDS Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए एक खुशखबरी है. उनके लिए ग्रामीण डाक सेवक की नौकरी निकली है. अगर आप इसे करना चाहते हैं तो एक बार ये खबर जरूर पढ़ें-

Published by sanskritij jaipuria

GDS Apply online | India Post GDS Recruitment 2026: जो लोग सालों से सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और वो बस क्लास 10th पास है उनके लिए एक खुशखबरी है कि भारतीय डाक की ओर से देशभर के कई राज्यों में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28 हजार से ज्यादा पोस्ट के लिए भर्ती निकली है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके लिए ऑनलाइन अप्लाय करना स्टार्ट हो गया है.  रजिस्ट्रेशन की जो लास्ट डेट है वो 14 फरवरी है साथ ही फॉर्म भरने की लास्ट डेट 16 फरवरी है. जिन लोगों को ये फॉर्म भरना है वे सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो समय रहते ये फॉर्म भर दें. सैलरी की बात करें तो वो रोल के हिसाब से होती है. 12 से लेकर 29 हजार तक के बीच में सैलरी होती है.

फॉर्म भरने के लिए जरूरी बातें

ये फॉर्म वहीं लोग भर सकते हैं जो नीचे दी गई चीजों के काबिल होगा-

फॉर्म भरने के लिए छात्र को भारतीय नागरिक होना काफी जरूरी है.
किसी भी बोर्ड से क्लास 10th पास किया होना चाहिए.
साथ ही मैथ्स और इंग्लिश में पासिंग नंबर होने चाहिए.
इस बात का ध्यान रखें कि छात्र की न्यूनतम आयु 18 साल से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा न हो.
जो लोग आरक्षित श्रेणी से हैं उनके लिए ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी.

Link:

Related Post

खुद भर सकते हैं फॉर्म

इस फॉर्म को भरने के लिए आपको कही बाहर जाने की जरूरत नहीं है. ये फॉर्म आप खुद भर सकते हैं. आप इस फॉर्म को खुद आसानी से भर सकें इसके लिए हम आपके लिए कुछ स्टेप्स लेकर आए हैं, जिन्हें फॉलों कर आप ये फॉर्म आराम से भर सकते हैं.

फॉर्म भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.
वेबसाइट पर जानें के बाद होम पेज पर Registration for GDS Online Engagement से मिले-जुले लिंक पर क्लिक करें.
फिर एक नया पेज आएगा उसमें Click Here to Register/Apply पर क्लिक करें.
फिर New Candidate Registration पर क्लिक करें और जो डिटेल मांगी गई हो उसे भर दें.
फिर बाकी डिटेल भरें और अगर एप्लीकेशन फीस हो तो उसे भरें.
फॉर्म को सबमिट कर दें और आगे के लिए इसका एक प्रंटआउट ले लें.

कितनी होगी एप्लीकेशन फीस?

इस फॉर्म को भरने के लिए आपको कुछ पैसे देने होंगे जो लोग जनरल, ओबीसी कैटेगरी के है उन्हें 100 रुपये देने होंगे और जो एससी,एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के है वो फ्री में फॉर्म भर सकते है.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

IPL 2026 Tickets: MI के होम मैचों के टिकट ऑन सेल, कम कीमत में स्टेडियम पहुंचने का शानदार मौका

Wankhede Stadium IPL Tickets: तीसरा चरण 22 मार्च से 23 मार्च तक चला, जिसमें MI…

March 19, 2026

West Bengal Election 2026: बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, 111 उम्मीदवारों का ऐलान; इन बड़े नेताओं को मिला मौका

Second BJP Candidates List: इस सूची के साथ ही पार्टी ने कई अहम सीटों पर…

March 19, 2026

Drinking Water Safety: क्या बेड के पास पानी रखना सही आदत है? जानिए फायदे-नुकसान

Drinking Water Safety: सोते समय पास में पानी रखना आम आदत है, लेकिन खुला पानी…

March 19, 2026

अब मुंबई से नोएडा आकर भी लोग बोलेंगे ‘वाह ताज’, खर्च आएगा 1000 करोड़ रुपये

Luxury Hotels India: यह प्रोजेक्ट नोएडा के सेक्टर 129 में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे…

March 19, 2026

Gold Rate Today: कितना घटा सोने का दाम? क्या खरीदना चाहिए Gold, जानिये क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Gold Rate Today: ईरान-इजराइल में जंग के चलते शेयर बाजार लगातार गिर रहा है तो…

March 19, 2026