Categories: व्यापार

Gold Price: अचानक क्यों सोने की चमक पड़ी फीकी, जानें गोल्ड के सस्ता होने के पीछे की वजह

Gold Price:भारत में सोने की कीमतें भी लगभग 1.21 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गई हैं. तो चलिए जानते हैं कि सोने की कीमतों में गिरावट के प्रमुख कारण क्या हैं?

Published by Divyanshi Singh

Gold Price: सोने के कीमतों के आसमान छूने के बाद अब गोल्ड के कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रहा है. अब तकसोने की कीमतों में 6 प्रतिशत से ज़्यादा की गिरावट आ चुकी है. हाजिर सोना जो पहले 4,381.21 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था, अब 4,100 डॉलर से नीचे आ गया है. 

2013 के बाद से एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट

इसे 2013 के बाद से एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट माना जा रहा है. भारत में सोने की कीमतें भी लगभग 1.21 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गई हैं. तो चलिए जानते हैं कि सोने की कीमतों में गिरावट के प्रमुख कारण क्या हैं? 

मुनाफावसूली और मौसमी प्रभाव

विशेषज्ञों का कहना है कि इस गिरावट का सबसे बड़ा कारण मुनाफावसूली है. त्योहारी मांग कमजोर पड़ने के बाद निवेशकों ने अपनी पोजीशन कम करना शुरू कर दिया है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की उपाध्यक्ष अक्ष कंबोज ने कहा कि त्योहारी सीज़न के बाद मांग स्थिर हो गई है और डॉलर के मज़बूत होने से सेफ-हेवन  (सोने की कीमतों में गिरावट) में कमी आई है.

तकनीकी करेक्शन का प्रभाव

एंजेल वन के मुख्य तकनीकी विश्लेषक तेजस शिग्रेखर के अनुसार, सोना ” ‘historically overbought levels'” पर पहुंच गया है, जिसके कारण बाजार में तकनीकी करेक्शन हुआ है.

Related Post

अमेरिकी डॉलर

अमेरिकी डॉलर सूचकांक की मज़बूती भी सोने पर भारी पड़ रही है. मज़बूत डॉलर अन्य मुद्राओं में सोने को और महंगा बना देता है, जिससे निवेशकों की मांग कम हो जाती है.

भू-राजनीतिक तनाव में कमी.

अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता और अमेरिका-चीन संवाद की हालिया खबरों ने बाजार में स्थिरता ला दी है. इससे सोने की सुरक्षित निवेश मांग कम हुई है.

बाजार की नज़र अब अमेरिकी मुद्रास्फीति (CPI) के आंकड़ों पर है. अगर आंकड़े उम्मीद से कम रहे, तो ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ेंगी और सोना फिर से बढ़ सकता है. सोना इस समय स्थिरता के दौर से गुज़र रहा है और आने वाले हफ़्तों में इसकी दिशा वैश्विक आर्थिक संकेतकों पर निर्भर करेगी.

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026