Home > व्यापार > Index Fund: क्या होता है इंडेक्स फंड, इसमें इंवेस्ट करने का क्या फायदा है, करना सही भी है या नहीं?

Index Fund: क्या होता है इंडेक्स फंड, इसमें इंवेस्ट करने का क्या फायदा है, करना सही भी है या नहीं?

Index Fund: इंडेक्स फंड ऐसे म्यूचुअल फंड हैं जो किसी बड़े शेयर इंडेक्स को फॉलो करते हैं. ये निवेश को कई टॉप शेयरों में फैलाकर रिस्क कम और पोर्टफोलियो डायवर्सिफाई करते हैं.

By: sanskritij jaipuria | Published: February 13, 2026 8:39:04 AM IST



Index Fund: म्यूचुअल फंड की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसके जरिए आप अलग-अलग फंड में इंवेस्ट कर सकते हैं. इसका मतलब है कि आपका पैसा सिर्फ एक जगह नहीं लगेगा, बल्कि कई जगहों पर बंट जाएगा. इससे आपके इंवेसिटमेंट का रिस्क कम होता है. आज हम बात करेंगे म्यूचुअल फंड के एक प्रकार के बारे में, जिसे इंडेक्स फंड कहते हैं. साथ ही जानेंगे कि आपको इसमें निवेश करना चाहिए या नहीं.

What is Index Fund: इंडेक्स फंड क्या हैं?

इंडेक्स फंड ऐसे फंड होते हैं जो किसी बड़े शेयर मार्केट इंडेक्स जैसे सेंसेक्स या निफ्टी 50 को फॉलो करते हैं. मतलब, ये फंड उसी इंडेक्स में शामिल टॉप कंपनियों के शेयरों में इंवेस्ट करते हैं.

इसे समझने के लिए ऐसा समझिए अगर आप सीधे शेयर खरीदते हैं, तो आपको सोचना पड़ता है कि कौन-सा शेयर अच्छा है. लेकिन इंडेक्स फंड में आपका पैसा कई टॉप शेयरों में अपने आप बंट जाता है. इससे आपका जोखिम कम होता है और पोर्टफोलियो में विविधता आती है.

 डायवर्सिफिकेशन क्यों जरूरी है?

डायवर्सिफिकेशन का मतलब है कि आपका पैसा अलग-अलग जगहों पर फैला हो. हर इंवेस्टर चाहता है कि उसका पैसा सिर्फ एक जगह पर न लगे, बल्कि इक्विटी, डेट, गोल्ड, प्रॉपर्टी जैसी अलग-अलग चीजों में बंटा हो.

इंडेक्स फंड इसी डायवर्सिफिकेशन का काम करता है. आप एक ही इंडेक्स में इंवेस्ट करके उसके सभी टॉप शेयरों में पैसा लगा सकते हैं. जैसे:

 Sensex – टॉप 30 कंपनियां
 Nifty 50 – टॉप 50 कंपनियां
 Nifty Next 50 – अगले 50 टॉप कंपनियां
 Nifty Bank – बैंकिंग सेक्टर की प्रमुख कंपनियां

इस तरह, इंडेक्स फंड आपको आसान तरीका देता है अपने निवेश को फैलाने का.

 क्या आपको इंडेक्स फंड में निवेश करना चाहिए?

अगर आप अपने निवेश में विविधता चाहते हैं और ये नहीं जानते कि कौन-से शेयर चुनें, तो इंडेक्स फंड आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. ये लंबी अवधि में स्थिर रिटर्न देने में मदद कर सकता है.

लेकिन ध्यान रखें इंवेस्ट करने से पहले फंड की होल्डिंग, रिस्क फैक्टर और रिटर्न का ध्यान जरूर रखें. सही जानकारी के साथ ही फैसले लें.

 

 

Advertisement