सोने की कीमतों में कमी आने के कोई आसार नहीं है. इसके दामोें में अभी और इजाफा हो सकता है.
Weekend 1 March 2026 Latest Gold Price: सोने के दामों भले ही बीच-बीच में कुछ कमी आई हो, लेकिन अब इसकी कीमतों ने रॉकेट की रफ्तार पकड़ ली है. शादी-विवाह के सीजन में सोने के बढ़ते दामों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. बढ़ती कीमतों के चलते अब लोग शौकिया सोना खरीदने से बच रहे हैं. सिर्फ जरूरत के लिहाज से ही लोग सोने के गहनों की खरीदारी कर रहे हैं. शुक्रवार (27 फरवरी, 2026) को 24 कैरेट सोने दाम में जरा सा इजाफा देखा गया. यह 16,158 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच पर. शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहते हैं तो यह कीमत दो दिन रहेगी. विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका की व्यापार नीति और डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों ने दुनिया भर में आर्थिक अनिश्चितता की स्थिति पैदा कर दी है. यही वजह है कि लोग अब सोने में निवेश को सबसे सुरक्षित मान रहे हैं.