Categories: व्यापार

‘ठेला नहीं, ट्रेडिंग स्क्रीन’, सब्जी बेचने वाली कंपनी भी ले आई IPO, हर जगह मच गया शोर

स्टैनबिक एग्रो लिमिटेड, सब्जी-फल कारोबार से जुड़ी कंपनी, SME सेगमेंट में IPO लाई है. सीमित आउटलेट्स वाली इस कंपनी का इश्यू निवेशकों और सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Published by sanskritij jaipuria

शेयर बाजार में इन दिनों एक अलग तरह का IPO चर्चा में है. ये IPO किसी बड़ी टेक या इंडस्ट्रियल कंपनी का नहीं, बल्कि सब्ज़ी और फल का कारोबार करने वाली कंपनी स्टैनबिक एग्रो लिमिटेड का है. इस कंपनी ने SME सेगमेंट में अपना IPO पेश किया है, जिसे लेकर निवेशकों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच काफी बातचीत हो रही है.

सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है चर्चा

स्टैनबिक एग्रो का IPO खुलते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कुछ लोग हैरान हैं कि अब सब्जी बेचने वाली कंपनियां भी शेयर बाजार से पैसा जुटा रही हैं, वहीं कुछ का मानना है कि हर बिजनेस को आगे बढ़ने का हक है. कई निवेशक ये भी कह रहे हैं कि IPO में पैसा लगाने से पहले ये देखना जरूरी है कि कंपनी का मुनाफा कितना स्थिर है, कैश फ्लो मजबूत है या नहीं और भविष्य में ये कारोबार कितना आगे बढ़ सकता है.

IPO से जुड़ी अहम जानकारी

स्टैनबिक एग्रो के IPO में कुल 40,92,000 शेयर शामिल हैं.

 शेयर की कीमत: ₹30 प्रति शेयर
 कुल इश्यू साइज: करीब ₹12.28 करोड़
 IPO खुलने की तारीख: 12 दिसंबर
 IPO बंद होने की तारीख: 16 दिसंबर
 न्यूनतम आवेदन: 8,000 शेयर
 लिस्टिंग: BSE-SME प्लेटफॉर्म

कंपनी का काम क्या है

अहमदाबाद की ये कंपनी कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग, थोक बिक्री और कृषि उत्पादों की सप्लाई का काम करती है. कंपनी किसानों से सीधे जुड़कर फल और सब्ज़ियां खरीदती है और फिर उन्हें दुकानों व कस्टमरों तक पहुंचाती है.

कंपनी के पास इस समय 7 खुदरा आउटलेट हैं और छोटे दुकानदारों को सप्लाई के लिए गोदामों का नेटवर्क भी है. मौजूदा समय में कंपनी के पास 16 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर बताए जा रहे हैं.

कंपनी की कमाई का हाल

स्टैनबिक एग्रो की आय में पिछले कुछ सालों में बढ़ोतरी हुई है.

 वित्त वर्ष 2024 में आय: 26.55 करोड़ रुपये
 वित्त वर्ष 2025 में आय: 52.49 करोड़ रुपये

मुनाफे की बात करें तो:

 FY 2024 में शुद्ध लाभ: 1.85 करोड़ रुपये
 FY 2025 में शुद्ध लाभ: 3.74 करोड़ रुपये

IPO से जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल

कंपनी IPO से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल कई जरूरतों के लिए करेगी.

 नए रिटेल आउटलेट खोलने पर
 रोजमर्रा के खर्च और वर्किंग कैपिटल के लिए
 कुछ रकम जमा और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों में

इसके अलावा IPO से जुड़े खर्चों पर भी पैसा लगाया जाएगा.

निवेशकों के लिए सोचने की बात

ये IPO ये दिखाता है कि अब छोटे और मिड-साइज बिजनेस भी शेयर बाजार का रास्ता अपना रहे हैं. हालांकि, निवेश से पहले कंपनी के बिजनेस मॉडल, मुनाफे की स्थिरता और भविष्य की संभावनाओं को समझना जरूरी है. सिर्फ चर्चा या ट्रेंड के आधार पर फैसला करना समझदारी नहीं मानी जाती.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Insurance Complaints: पॉलिसी लेने से पहले सावधान, ये बीमा कंपनियां कर रही हैं ग्राहकों को परेशान, यहां देखें शिकायतों का डेटा

Insurance Complaints: भारत में बीमा पॉलिसीधारकों की नाराजगी बढ़ रही है. वित्त वर्ष 2022-23 से…

March 18, 2026

धुरंधर: द रिवेंज को देखने आए फैंस हुए नाराज, फिल्ममेकर्स को मांगनी पड़ी माफी; जानें क्या है मामला?

Dhurandhar Theatre Problem: फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि…

March 18, 2026

X down: एक्स प्लेटफॉर्म पूरी दुनिया में डाउन, सर्विस हुई ठप, नहीं दिख रहे नए पोस्ट

X down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स बुधवार रात 8:15 बजे से दुनियाभर में ठप हो…

March 18, 2026

चीन-ईरान सैन्य गठजोड़ को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आई रिपोर्ट ने बढ़ाई ट्रंप-नेतन्याहू की टेंशन

Sodium perchlorate supply: चीन ने ईरान को आक्रामक ड्रोन और रॉकेट ईंधन तैयार करने में…

March 18, 2026

TVS Apache RR310 Vs Bajaj Pulsar N125: माइलेज और स्पीड! जानें कौन सी बाइक देगी बेहतर वैल्यू

Bike comparison 2026 India: Apache RR310 एक प्रीमियम, हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स बाइक है, जिसे ट्रैक के…

March 18, 2026

Weather 19 March 2026: IMD के अलर्ट के बाद निकाल लें छतरी, दिल्ली समेत 21 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

Weather Forecast 19 March 2026: दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक मौसम का मिजाज बदल चुका…

March 18, 2026