Categories: व्यापार

खतरे की घंटी! होर्मुज पर संकट से भारत की ऊर्जा लाइफलाइन पर मंडराया खतरा; जानें किन चीजों पर पड़ेगा असर?

Strait of hormuz impact India: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से एलएनजी और एलपीजी की सप्लाई बाधित होने का खतरा है.

Published by Shubahm Srivastava

Iran US Conflict Impact India: अमेरिका द्वारा ईरान से जुड़े समुद्री व्यापार पर लगाए गए प्रतिबंध का असर भारत पर केवल कच्चे तेल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कई आर्थिक क्षेत्रों पर इसका दबाव देखने को मिल सकता है. ऐसे समय में जब वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर हैं, यह स्थिति भारत के लिए और चुनौतीपूर्ण बन सकती है.

ऊर्जा आपूर्ति और बढ़ती लागत की चिंता

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से एलएनजी और एलपीजी की सप्लाई बाधित होने का खतरा है. भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए खाड़ी देशों पर काफी हद तक निर्भर है. ऐसे में सप्लाई में कमी और शिपिंग लागत में वृद्धि से देश की ऊर्जा सुरक्षा पर असर पड़ सकता है. इसके साथ ही रुपये पर दबाव और घरेलू ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना भी बढ़ जाती है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर निर्भरता

भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है, क्योंकि देश का लगभग आधा कच्चा तेल इसी रास्ते से आयात होता है. क्षेत्र में तनाव बढ़ने से फ्रेट और इंश्योरेंस लागत में वृद्धि होती है, साथ ही डिलीवरी में देरी भी हो सकती है. इसका सीधा असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ने की आशंका है.

Related Post

एलपीजी और घरेलू बजट पर असर

भारत अपनी एलपीजी जरूरतों का लगभग 60% आयात करता है, जिसमें से करीब 90% सप्लाई स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए आती है. ऐसे में किसी भी प्रकार की बाधा घरेलू रसोई तक असर डाल सकती है. एलपीजी सिलेंडर महंगे हो सकते हैं और सरकार पर सब्सिडी का बोझ बढ़ सकता है, जिससे आम लोगों के खर्च में इजाफा होगा.

कई सेक्टरों पर पड़ने वाला दबाव

इस संकट का असर केवल ऊर्जा क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा. ट्रांसपोर्ट, कृषि, उर्वरक, केमिकल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर भी इसका असर पड़ सकता है. इसके साथ ही FMCG उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है. कुल मिलाकर, यह दबाव बाजार के जरिए आम लोगों के घरेलू बजट तक पहुंचेगा और महंगाई बढ़ा सकता है.

Energy Lockdown: पाकिस्तान में लगा ‘एनर्जी लॉकडाउन’! जानें कैसे होता है इसमें काम? इन देशों ने भी उठाया बड़ा कदम

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Gajakesari Raja Yoga: 2026 में गुरु का डबल गोचर: कर्क में उच्च और फिर सिंह में प्रवेश, बनेगा गजकेसरी राजयोग

Gajakesari Raja Yoga:  साल 2026 में गुरु ग्रह दो बार राशि परिवर्तन करेंगे, 2 जून…

April 15, 2026

Pawan Khera Case: पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ट्रांजिट बेल पर लगी रोक, जानें पूरा मामला

Pawan Khera Case: सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को मिली ट्रांजिट अग्रिम जमानत पर रोक…

April 15, 2026

Vaishakh Amavasya 2026 date: वैशाख अमावस्या  कन्फ्यूजन खत्म! जानिए सही तारीख, स्नान-दान और पितरों का महत्व

Vaishakh Amavasya 2026 date: वैशाख अमावस्या की सही तारीख 17 अप्रैल, उदयातिथि के आधार पर…

April 15, 2026