Categories: व्यापार

भारत-पाक टेंशन के बीच शेयर बाजार धड़ाम,बाजार को 10 लाख करोड़ का घाटा

Share Market: शेयर बाजार में हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में लगभग 1.40% यानी 1100 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है और यह 78,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Published by Ankit Patel

Share Market: शेयर बाजार में हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में लगभग 1.40% यानी 1100 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है और यह 78,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह, निफ्टी में भी करीब 350 अंकों की गिरावट आई है, जिससे यह 23,850 के आसपास ट्रेड कर रहा है। शेयर बाजार में गिरावट से बाजार को करीब 10 लाख करोड़ के नुकसान का अनुमान है।

इन कंपनियों के घटे शेयर

सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर लाल निशान में हैं। एक्सिस बैंक, अडाणी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस जैसे दिग्गज स्टॉक्स में 4.5% तक की गिरावट देखने को मिली है। दूसरी ओर, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टीसीएस और एचसीएल टेक में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है।

Related Post

1. सात दिन की तेजी के बाद मुनाफावसूली का दौर

पिछले सात कारोबारी सत्रों में बाजार में करीब 6269 अंकों (लगभग 8.5%) की तेज़ी देखने को मिली थी, जो 24 अप्रैल से पहले दर्ज हुई। इस तेज़ी के बाद निवेशकों ने मुनाफा वसूलना शुरू कर दिया है। खासतौर पर बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव देखा गया है क्योंकि हाल के दिनों में इस सेक्टर ने अच्छा प्रदर्शन किया था। लगातार चढ़ाव के बाद निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर बिकवाली शुरू कर दी है।

भारत-पाक तनाव से बाजार में चिंता का माहौल

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। भारत सरकार ने सिंधु जल समझौते को निलंबित कर दिया है, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने भी अधिकांश द्विपक्षीय समझौतों को रोकने का ऐलान किया है। पाकिस्तान का यह भी कहना है कि अगर भारत सिंधु का पानी रोकता है, तो यह युद्ध की कार्यवाही मानी जाएगी। इस तनाव ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है, जिससे बाजार में बिकवाली का दबाव और अधिक बढ़ गया है।

Ankit Patel
Published by Ankit Patel
Tags: share market

Recent Posts

अब डीजल नहीं, हाइब्रिड का जमाना! जानिए भारत में कौन-कौन सी SUV होगी लॉन्च?

Upcoming hybrid cars India: हाइब्रिड कारें पेट्रोल इंजन और बैटरी के संयोजन से चलती हैं,…

April 10, 2026

Shani Dev remedies: शनिवार के इन अचूक उपायों से शांत होंगे शनि देव, दूर होगा साढ़ेसाती का असर

Shani Dev remedies: शनिवार के दिन किए गए विशेष उपाय जैसे पीपल पूजा, छाया दान,…

April 10, 2026

Dhurandhar song singer: सलमान खान से मिलने का सपना अधूरा रह गया, सिंगर की मां की आखिरी ख्वाहिश नहीं हुई पूरी

Dhurandhar song singer: ‘धुरंधर द रिवेंज’ के गाने से मशहूर हुए खान साहब ने अपनी…

April 10, 2026

KVS Admission Rules: सीट फुल होने पर भी मिलेगा दाखिला! KVS में किन बच्चों को मिलता है पक्का एडमिशन? जानिए नियम

KVS employee children admission: KVS के नियमों के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय, रीजनल ऑफिस, ZIET या…

April 10, 2026

Rashmika Mandanna Birthday Gift: बर्थडे पर रश्मिका मंदाना पिता का खास तोहफा, मिला सपनों का घर, भावुक हुईं एक्ट्रेस

Rashmika Mandanna Birthday Gift: रश्मिका मंदाना को उनके 30वें जन्मदिन पर पिता से ‘Serenity’ नाम…

April 10, 2026

Vivek Sinha salary rumor: ‘विवेक सिन्हा ने ‘धुरंधर 2’ की फीस पर तोड़ी चुप्पी, 1 करोड़ की अफवाह का किया खुलासा

Vivek Sinha salary rumor: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ इस समय…

April 10, 2026