Home > व्यापार > Silver Price Today 10 March 2026: आज के दिन कैसा है मार्केट का हाल, जानें चांदी के दाम…!

Silver Price Today 10 March 2026: आज के दिन कैसा है मार्केट का हाल, जानें चांदी के दाम…!

Silver Price Today 10 March 2026 | Aaj Ka Chandi Ka Bhav | Sliver Rate Today: इन दिनों इजराइल और ईरान की लड़ाई के चलते सोने-चांदी के भाव में काफी बढ़ोंतरी हो रही है. कभी घट रहा है तो कभी बढ़ रहा, तो आइए जानते हैं कैसा है आज का हाल-

By: sanskritij jaipuria | Last Updated: March 10, 2026 11:05:31 AM IST



Silver Price Today 10 March 2026 | Aaj Ka Chandi Ka Bhav | Sliver Rate Today: आज 10 मार्च 2026 को भारत में चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और मध्य-पूर्व के तनाव का असर घरेलू सर्राफा बाजार और वायदा बाजार दोनों पर दिखाई दे रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज बाजार खुलते ही चांदी के वायदा भाव में तेज उछाल दर्ज किया गया, जबकि स्पॉट बाजार में कुछ जगहों पर गिरावट भी देखने को मिली.

आज MCX पर चांदी का वायदा भाव करीब 3.51% की तेजी के साथ 19,367 रुपये बढ़कर लगभग 2,76,527 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया. इससे पहले पिछले कारोबारी दिन चांदी करीब 2,68,285 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बंद हुई थी. हालांकि बाजार के जानकार बताते हैं कि चांदी के दाम हाल के महीनों में काफी उतार-चढ़ाव से गुजर रहे हैं.  

 घरेलू बाजार में चांदी की कीमत

सर्राफा बाजार की बात करें तो अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में लगातार तीसरे दिन चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई. कीमतों में करीब 3,400 रुपये की कमी आई, जिसके बाद चांदी का भाव लगभग 2,68,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया.

वहीं कुछ अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार खुदरा बाजार में चांदी की कीमतों में करीब 5,000 रुपये तक की कमी देखने को मिली और ये करीब 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार करती नजर आई. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार सुबह तक चांदी का रेट गिरकर लगभग 2,60,056 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया. इसी वजह से देशभर के अलग-अलग शहरों में चांदी के रेट में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है. नीचे भारत के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम, 100 ग्राम और 1 किलो चांदी के ताजा भाव दिए गए हैं 

 भारत के मेन शहरों में चांदी के ताजा भाव

शहर         10 ग्राम चांदी का भाव
दिल्ली     ₹2800
मुंबई       ₹2800
कोलकाता     ₹2800
चेन्नई     ₹2900
पटना       ₹2800
लखनऊ       ₹2800
हैदराबाद   ₹2800
अहमदाबाद   ₹2900
गाजियाबाद   ₹2800
नोएडा ₹2800

 पिछले कारोबारी दिन चांदी का हाल

सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा. शुक्रवार को जहां चांदी करीब 2,71,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, वहीं सोमवार को इसमें करीब 3,400 रुपये यानी लगभग 1.3% की गिरावट दर्ज की गई और कीमत 2,68,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी के दाम में कमजोरी देखने को मिली थी और यह करीब 0.53% गिरकर लगभग 83.92 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी.

  

Advertisement