Home > व्यापार > Silver Price Today 8 April 2026: बढ़े या घटे आज कितना है चांदी का हाल, जानें हर शहर के ताजा रेट

Silver Price Today 8 April 2026: बढ़े या घटे आज कितना है चांदी का हाल, जानें हर शहर के ताजा रेट

Silver Price Today 8 April 2026: आज विदेश से खबर आई कि अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर हुआ है. ऐसे में आज कैसा है चांदी का हाल, आइए जानते हैं कि आज कितनी है चांदी की कीमत-

By: sanskritij jaipuria | Last Updated: April 8, 2026 9:21:06 AM IST



Aaj Ka Chandi Ka Bhav 8 April 2026: अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुए सीजफायर का असर अब कमोडिटी बाजारों में दिखने लगा है. खासतौर पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव तेज हो गया है. आज बाजार खुलने से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई. कीमत करीब 1.11% टूटकर 2,30,779 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले लगभग 2,600 रुपये कम है. इससे पहले चांदी 2,33,379 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो वहां चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली है और ये बढ़कर 76.52 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई. दिल्ली में चांदी करीब 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम (टैक्स सहित) के आसपास बनी हुई है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में यह 2,50,000 रुपये प्रति किलो तक बताई जा रही है. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सुबह तक चांदी का रेट करीब 2,30,881 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया.

 पिछले दिन चांदी का हाल

मंगलवार को राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई. दाम करीब 2,000 रुपये कम होकर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए. इससे पहले सोमवार को बाजार बंद होते समय इसकी कीमत 2,42,000 रुपये प्रति किलो थी.

ग्लोबल लेवल पर भी कमजोरी का रुख देखने को मिला, जहां हाजिर चांदी की कीमत घटकर लगभग 72.14 डॉलर प्रति औंस रह गई. ये संकेत देता है कि निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपनाए हुए हैं.

Silver Price Today 8 April 2026: बढ़े या घटे आज कितना है चांदी का हाल, जानें हर शहर के ताजा रेट

वायदा बाजार में चांदी की चाल

वायदा कारोबार में भी चांदी की कीमतों पर दबाव बना रहा. मंगलवार को MCX पर मई डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत करीब 1,479 रुपये घटकर 2,31,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो करीब 0.63% की गिरावट को दर्शाता है. इस दौरान हजारों लॉट में ट्रेडिंग हुई, जो बाजार में सक्रियता को दिखाता है.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क के कॉमेक्स बाजार में भी मई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत करीब 1% गिरकर 72.41 डॉलर प्रति औंस तक आ गई. इससे साफ है कि वैश्विक संकेतों का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ रहा है.

Advertisement