Home > व्यापार > Silver Rate Today 13th February 2026: फिर चांदी ने चढ़ी महंगाई की सीढ़ी, जानें कितना है आज का दाम

Silver Rate Today 13th February 2026: फिर चांदी ने चढ़ी महंगाई की सीढ़ी, जानें कितना है आज का दाम

Aaj ka Chandi ka Rate | Silver Price Today | Aaj Ka Chandi Ka Dam | Silver Rate Today 13th February 2026: सोने-चांदी की कीमतें अचानक घट और बढ़ रही है. ऐसे में क्या है आज का रेट, चांदी महंगी हुई सस्ती.. आइए जानते हैं-

By: sanskritij jaipuria | Last Updated: February 13, 2026 10:42:21 AM IST



Aaj ka Chandi ka Rate | Silver Price Today | Aaj Ka Chandi Ka Dam: शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली. चांदी की कीमत 3,580 रुपये बढ़कर 2.41 लाख रुपये प्रति किलो हो गई. वहीं सोने का भाव 2,090 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.

शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स (MCX) पर सोने का भाव गिरावट के साथ 6,074 रुपये कम होकर 1,52,681 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. चांदी की कीमत भी 26,518 रुपये घटकर 2,36,500 रुपये प्रति किलो पर आ गई.

घरेलू बाजार में भाव

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, गुरुवार को 99.9% शुद्ध सोने का भाव 400 रुपये घटकर 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. चांदी की कीमत स्थिर रही और ये 2,68,500 रुपये प्रति किलो पर बनी रही.

अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी खरीदारी के संकेत देखने को मिले. कॉमेक्स (COMEX) पर चांदी की कीमत 77.045 डॉलर प्रति औंस के उच्च लेवल तक पहुंच गई. ये शुरुआत में ही 1.25% से अधिक बढ़ी.

एशियाई बाजारों में भी शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी दोनों में हल्की खरीदारी देखी गई. कॉमेक्स गोल्ड लगभग 5,000 डॉलर प्रति औंस पर हरे निशान में ट्रेड कर रहा था, जिसमें इंट्राडे लगभग 1.10% की बढ़त दर्ज हुई.

 हालिया गिरावट और निवेश का नजरिया

2026 में सोना और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. पिछले साल की तेजी के बाद ये दोनों धातुएं अपने उच्च लेवल से लगभग 16% से 43% तक फिसल चुकी हैं. मजबूत अमेरिकी डॉलर और फेडरल रिजर्व की नीतियों में बदलाव ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया.

हालांकि, विशेषज्ञ मानते हैं कि ये कमजोरी लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अवसर भी हो सकती है. कई निवेशक इसे कीमती धातुओं के लंबे समय तक चलने वाले तेजी के चक्र का हिस्सा मान रहे हैं.

 निवेशकों के लिए सलाह

घरेलू ब्रोकरेज एमके वेल्थ के अनुसार, सोना और चांदी 3-5 साल के बुल रन (तेजी) में हैं. इसका सपोर्ट अनुकूल आर्थिक परिस्थितियों, मांग और निवेशकों की बदलती पसंद से मिल रहा है. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि निवेशक विविध पोर्टफोलियो का हिस्सा बनाकर सोना और चांदी को होल्ड रखें और नई खरीदारी चरणबद्ध तरीके से, खासकर गिरावट के दौरान करें.

 

Advertisement