Home > व्यापार > Silver Price Today 10 Feb 2026: बाजार खुलते ही गिर गए चांदी के दाम, 5000 से आई नीचे, जानें आज का दाम

Silver Price Today 10 Feb 2026: बाजार खुलते ही गिर गए चांदी के दाम, 5000 से आई नीचे, जानें आज का दाम

Silver Price Today 10 Feb 2026: आज के दिन कैसा है मार्केट का हाल, लोग सुबह उठते ही सबसे पहले सोने-चांदी का भाव देखते हैं, तो आइए जानते हैं कि आज कैसी चल रही मार्केट-

By: sanskritij jaipuria | Last Updated: February 10, 2026 11:10:44 AM IST



Silver Price Today 10 Feb 2026: आज 10 फरवरी 2026 की सुबह सर्राफा बाजार में थोड़ी नरमी दिखी. बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है, हालांकि उतार-चढ़ाव बहुत ज्यादा नहीं है. बीते दिन यानी 9 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में पूरे दिन हलचल बनी रही. रात के समय वायदा बाजार में दोनों धातुओं में तेजी दर्ज की गई.

एमसीएक्स (MCX)पर अप्रैल वायदा सोना करीब 2 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर 1,58,751 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बंद हुआ. वहीं चांदी में और भी तेज उछाल देखा गया और ये करीब 2.64 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई. 10 फरवरी को चांदी की कीमत 2,57,523 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो कि इसके इंट्राडे लो 2,56,908 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब है. एमसीएक्स चांदी ने अपना महत्वपूर्ण 2.6 लाख रुपये का निशान मिटा दिया है.

आज 1500 रुपये गिरा सोना

आज के दिन मार्केट खुलते ही चांदी के दाम 53,00 गिर गए और वहीं सोने की बात करें तो वो 1500 रुपये गिर गए. सुबह 9:50 के आस-पास सोना 650 रुपये गिरा और 1.57 लाख  रुपये/10 ग्राम के भाव से ट्रेड हुआ और चांदी 5,057 रुपये की गिरावट के साथ 2.57 लाख रुपये/किलो के भाव पर ट्रेड करती दिखी.

भारत के मेन शहरों में आज के भाव

देश के अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में थोड़ा अंतर देखा जा रहा है. आज के ताजा रेट क्या है आइए जानते हैं:

 दिल्ली

दिल्ली में 24 कैरट सोना करीब 1,58,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है. वहीं 22 कैरट सोने की कीमत लगभग 1,44,900 रुपये है. चांदी का भाव 3,01,900 रुपये प्रति किलो के आसपास है.

 मुंबई

मुंबई में 24 कैरट सोना करीब 1,58,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. 22 कैरट सोने का रेट लगभग 1,45,350 रुपये है. यहां चांदी की कीमत 3,00,900 रुपये प्रति किलो है.

 जयपुर

जयपुर में सोने के दाम थोड़े कम हैं. यहां 24 कैरट सोना करीब 1,56,750 रुपये और 22 कैरट सोना लगभग 1,43,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. चांदी की कीमत 2,84,900 रुपये प्रति किलो है.

 पटना

पटना में 24 कैरट सोना लगभग 1,58,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है. वहीं 22 कैरट सोना करीब 1,45,334 रुपये में मिल रहा है. चांदी का दाम 2,84,900 रुपये प्रति किलो बताया जा रहा है.

 टैक्स और अन्य शुल्क की जानकारी

ये ध्यान रखना जरूरी है कि ऊपर बताए गए दामों में 3 प्रतिशत जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं. गहना खरीदते समय कुल कीमत इससे ज्यादा हो सकती है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी

वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखी जा रही है. अंतरराष्ट्रीय लेवल पर सोना एक बार फिर 5,000 डॉलर के अहम लेवल के ऊपर बना हुआ है.

स्पॉट गोल्ड की कीमत करीब 5,068 डॉलर प्रति औंस के आसपास है. वहीं स्पॉट सिल्वर लगभग 83.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है. आज चांदी में 6 से 7 प्रतिशत तक की तेज बढ़त दर्ज की गई है.

 

Advertisement