Categories: व्यापार

LG और टाटा कैपिटल के बाद मार्केट में दस्तक दे चुका है नया IPO, शेयर मार्केट में बढ़ी हल-चल

IPO 2025: नई कंपनियों में श्रीजी ग्लोबल एफएमसीजी भी अपना आईपीओ लेकर आ रही है. श्रीजी ग्लोबल एफएमसीजी का आईपीओ 4 नवंबर को शुरू हो गया है.

Published by Anshika thakur

Shreeji Global: एलजी और टाटा कैपिटल के आईपीओ पूरे हो गए हैं लेकिन अब कई नई कंपनियां शेयर बाजार में उतरने वाली हैं. इन्हीं नई कंपनियों में श्रीजी ग्लोबल एफएमसीजी भी अपना आईपीओ लेकर आ रही है. श्रीजी ग्लोबल एफएमसीजी का आईपीओ 4 नवंबर को शुरू हो गया है. निवेशक इस आईपीओ में 7 नवंबर तक हिस्सा ले सकते हैं. कंपनी का आईपीओ 120 से 125 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर उपलब्ध होगा. अब जानते हैं जीएमपी और बाकी की डिटेल्स.

क्या है Shreeji Global FMCG IPO details

श्रीजी ग्लोबल एफएमसीजी का आईपीओ 85 करोड़ रुपये का है. कंपनी अपने आईपीओ के जरिए 58 लाख नए शेयर जारी करेगी. इसका अर्थ है कि पुराने निवेशक अपनी हिस्सेदारी बरकरार रखेंगे.

IPO लॉट साइज

कंपनी के आईपीओ का लॉट साइज 1000 शेयर निर्धारित किया गया है. हर रिटेल निवेशक को न्यूनतम 2 लॉट में हिस्सा लेना अनिवार्य है. इसलिए निवेश का मूल्य 2.50 लाख रुपये बनता है. तीन नवंबर को एंकर निवेशक इस आईपीओ में हिस्सा ले सकेंगे. कंपनी इससे 14.53 करोड़ रुपये जुटाएगी.

Related Post

क्या है GMP?

इंवेस्टर्सगेन के मुताबिक आज आईपीओ ग्रे मार्केट में बिना प्रीमियम के बिक रहा है. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में जीएमपी में गतिविधि बढ़ सकती है. कंपनी ने इंटरएक्टिव फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड को अपने आईपीओ का लीड मैनेजर नियुक्त किया है. MUFG Intime India अब कंपनी के आईपीओ का रजिस्ट्रार है.

कंपनी क्या करती है?

कंपनी मसाले बनाने और बेचने के काम में लगी है. कंपनी के प्रोडक्ट ‘सेठजी’ ब्रांड के तहत मार्केट में उपलब्ध हैं. कंपनी हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर बेचती है.

Anshika thakur
Published by Anshika thakur

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026