PPF Vs SIP: अगर आप काफी समय से इंवेस्ट करने की सोच रहे हैं और हर साल आप ₹1,11,111 इंवेस्ट करना चाहते हैं तो आप ये जरूर सोचते होंगे की कहां पर इंवेस्ट करें. मतलब कि PPF vs SIP में कौन सा ऑप्शन ज्यादा अच्छा है. दोनों इंवेस्टमेंट ऑप्शन काफी सेफ और फेमस हैं, लेकिन अगर आप बात करते हैं कि किसमे ज्यादा रिटर्न मिलता है और किसमें कम रिस्क होता है तो दोनों में काफी फर्क है. आइए आज हम आपको बताएंगे कि 15 साल में दोनों में से कौन सा ऑप्शन ज्यादा बड़ा फंड बनाकर देगा.
PPF में इंवेस्ट करने पर कितना फायदा होगा?
हम आपको Public Provident Fund (PPF) के बारे में अगर बताए तो ये एक काफी सेफ इंवेस्टमेंट है और सरकारी भी है. अभी के लिए PPF का ब्याज सरकार तय करती है और इसमें आपको Guaranteed Return मिलता है. अगर आप इस स्कीम में अभी ₹1,11,111 इंवेस्ट करते हैं तो, इसमें आपको 7% का ब्याज मिलेगा, यानी की 15 साल बाद आपका कुल फंड ₹30–32 बन सकता है. इस स्कीम की अगर आप खासियत पूछें तो इसमें इंवेस्चमेंट, ब्याज और मैच्योरिटी तीनों में से किसी पर भी टैक्स नहीं लगता है.
SIP में इंवेस्ट करने पर कितना होगा फायदा?
जब आप SIP में इंवेस्ट करने की सोचते हैं तो आपको हर एक चीज के बारे में पता होता है जैसे कि जोखिम. SIP म्यूचुअल फंड में सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान से जुड़ा होता है. इसमें अगर आप रिटर्न की बात करते हैं तो काफी समय तक इंवेस्ट करने से रिटर्न अच्छा मिलता है. अगर आप सालाना ₹1,11,111 SIP में इंवेस्ट करते हैं तो आपको लगभव 12% का रिटर्न मिलेगा, यानी की 15 साल में ₹45–50 लाख. इसकी वजह से कहा जाता है कि SIP वेल्थ क्रिएटन के लिए काफी अच्छा है.
PPF या SIP: कौन ज्यादा बेहतर? (Which is Better PPF or SIP?)
अगर आप टैक्स फ्री रिटर्न और जीरो रिस्क चाहते हैं तो PPF आपके लिए काफी ज्यादा अच्छा है. वहीं अगर आप थोड़ा रिस्क लेने की हिम्मत रखते हैं तो SIP काफी बेहतर है. एक्सपर्ट की माने तो दोनों में इंवेस्ट करना भी सही है, जो आपकी सही लगे.

