अब मुंबई से नोएडा आकर भी लोग बोलेंगे ‘वाह ताज’, खर्च आएगा 1000 करोड़ रुपये

Luxury Hotels India: यह प्रोजेक्ट नोएडा के सेक्टर 129 में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित किया जाएगा. 57 मंजिला इस इमारत को पूरा होने में लगभग 5 साल का समय लगेगा.

Published by Shubahm Srivastava

Tallest Taj Hotel India: नोएडा में लग्जरी रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को नया आयाम देने के लिए Gulshan Group ने Indian Hotels Company Limited (IHCL) के साथ साझेदारी की है. इस प्रोजेक्ट के तहत करीब 1000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और भारत का सबसे ऊंचा ताज होटल बनाने की योजना है.

नोएडा में बनेगा देश का सबसे ऊंचा ताज होटल

यह प्रोजेक्ट नोएडा के सेक्टर 129 में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित किया जाएगा. 57 मंजिला इस इमारत को पूरा होने में लगभग 5 साल का समय लगेगा. इसके पूरा होने के बाद यह देश का सबसे ऊंचा ताज होटल होगा, जो दिल्ली-NCR के स्काईलाइन को नया रूप देगा.

होटल के साथ लग्जरी सर्विस अपार्टमेंट

इस प्रोजेक्ट की खासियत सिर्फ होटल ही नहीं, बल्कि ताज-ब्रांडेड सर्विस अपार्टमेंट भी हैं. कुल 150 होटल रूम और 74 ब्रांडेड अपार्टमेंट बनाए जाएंगे. यह प्रोजेक्ट चेन्नई के बाद देश का दूसरा ताज-ब्रांडेड रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट होगा, जो हाई-एंड ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है.

Related Post

2000 करोड़ के रेवेन्यू की उम्मीद

कंपनी को इस पूरे प्रोजेक्ट से करीब 2000 करोड़ रुपये के रेवेन्यू की उम्मीद है. गुलशन ग्रुप के फाउंडर Gulshan Nagpal के अनुसार, यह निवेश नोएडा के रियल एस्टेट मार्केट को और मजबूती देगा. वहीं IHCL के CEO Puneet Chhatwal ने कहा कि भारत में लग्जरी रेजिडेंस और ब्रांडेड प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है.

NCR में लग्जरी का नया मानक

यह प्रोजेक्ट दिल्ली-NCR में लग्जरी लिविंग और हॉस्पिटैलिटी का नया बेंचमार्क स्थापित कर सकता है. गुलशन ग्रुप पहले ही NCR में 10 से अधिक रिहायशी और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स विकसित कर चुका है, और यह नया प्रोजेक्ट उनकी प्रीमियम पहचान को और मजबूत करेगा.

Gold Rate Today: कितना घटा सोने का दाम? क्या खरीदना चाहिए Gold, जानिये क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Shubahm Srivastava

Recent Posts

IPL 2026 Tickets: MI के होम मैचों के टिकट ऑन सेल, कम कीमत में स्टेडियम पहुंचने का शानदार मौका

Wankhede Stadium IPL Tickets: तीसरा चरण 22 मार्च से 23 मार्च तक चला, जिसमें MI…

March 19, 2026

West Bengal Election 2026: बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, 111 उम्मीदवारों का ऐलान; इन बड़े नेताओं को मिला मौका

Second BJP Candidates List: इस सूची के साथ ही पार्टी ने कई अहम सीटों पर…

March 19, 2026

Drinking Water Safety: क्या बेड के पास पानी रखना सही आदत है? जानिए फायदे-नुकसान

Drinking Water Safety: सोते समय पास में पानी रखना आम आदत है, लेकिन खुला पानी…

March 19, 2026

Gold Rate Today: कितना घटा सोने का दाम? क्या खरीदना चाहिए Gold, जानिये क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Gold Rate Today: ईरान-इजराइल में जंग के चलते शेयर बाजार लगातार गिर रहा है तो…

March 19, 2026

PhysicsWallah Income Tax Notice: फिजिक्सवाला को बड़ा झटका, इनकम टैक्स ने थमाया 263 करोड़ का नोटिस

PhysicsWallah Income Tax Notice: 263 करोड़ के टैक्स नोटिस को लेकर फिजिक्सवाला और आयकर विभाग…

March 19, 2026