Categories: व्यापार

क्या JioBlackRock Flexi Cap Fund में पैसा लगाया है? जानिए अब यूनिट कब मिलेगी!

जियो-ब्लैकरॉक फ्लेक्सी कैप फंड बंद हो गया है. अब AMC यूनिट अलॉट करेगी निवेश का पूरा खाका बनाएगी और NAV की जानकारी शेयर करेगी।

Published by Anshika thakur

JioBlackRock Flexi Cap Fund: मंगलवार को जियो-ब्लैकरॉक फ्लेक्सी कैप फंड का न्यू फंड ऑफर  (NFO) बंद हो गया है. यह एक ओपन डायनामिक इक्विटी फंड है जो बड़े, मिड और स्मॉल कैप कंपनियों के शेयरों में पैसा लगाता है. यह ब्लैकरॉक के SAE मॉडल मॉडल से चलता है, जिसमें मानव समझ और तकनीक दोनों को मिलाकर निवेश के फैसले लिए जाते हैं. NFO खत्म होने के बाद, एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) यूनिट बांटेगी, पोर्टफोलियो तैयार करेगी और NAV की घोषणा करेगी.

यूनिट आवंटन कब होगा?

NFO बंद होने के बाद, आमतौर पर 3 से 5 दिन लगते हैं एप्लीकेशन चेक करने और यूनिट देने में. इस दौरान एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) सभी फॉर्म्स की KYC, भुगतान और निवेश की सही जानकारी जांचती है. जांच पूरी होने के बाद म्यूचुअल फंड की यूनिट्स निवेशक के डीमैट अकाउंट या फोलियो में भेज दी जाती हैं.

Related Post

अगर ऐसा हुआ तो आपका फॉर्म मान्य नहीं होगा

अगर आवेदन में कोई गलती हो या KYC पूरी नहीं होती है, तो AMC उस आवेदन को स्वीकार नहीं करेगा और पैसा वापस कर देगा. यूनिट अलॉट हो जाने के बाद निवेशकों को SMS या ईमेल के जरिए सूचित किया जाएगा. 

यूनिट मिलने के बाद आपका निवेश का पोर्टफोलियो तैयार किया जाएगा

फंड मैनेजर यूनिट अलॉटमेंट के बाद निवेश पोर्टफोलियो बनाते हैं, जिसमें इक्विटीज, डेट इंस्ट्रूमेंट्स और अन्य एसेट्स में निवेश किया जाता है. वहीं, पोर्टफोलियो के तैयार होने के बाद फंड एक्टिव हो जाता है और निवेशक मार्केट प्राइस के आधार पर NAV पर खरीद-बिक्री करने में जुट जाते हैं.

Anshika thakur

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026