Home > व्यापार > Indane gas booking WhatsApp: 5 आसान स्टेप में वाट्सऐप के जरिये बुक करें LPG सिलेंडर, फटाफट कर लें नोट

Indane gas booking WhatsApp: 5 आसान स्टेप में वाट्सऐप के जरिये बुक करें LPG सिलेंडर, फटाफट कर लें नोट

Indane gas booking WhatsApp: देश के किसी भी शहर में इंडेन गैस सिलेंडर की बुकिंग बहुत आसान हो गई है. यहां नोट करें आसान स्टेप्स.

By: JP Yadav | Last Updated: March 13, 2026 4:28:39 PM IST



Indane gas booking WhatsApp: ईरान-इजराइल के बीच जारी युद्ध के चलते देश के कई हिस्सों से LPG गैस किल्लत की खबरें, फोटो और वीडियोज सामने आ रहे हैं. ऐसा अफवाहों के चलते भी है, क्योंकि सरकार लगातार गैस किल्लत से इन्कार कर रही है. अगर आप भी लाइन में नहीं लगना चाहते हैं और बिना भागदौड़ के LPG गैस सिलेंडर लेना चाहते हैं तो इंडेन गैस सिलेंडर की बुकिंग बहुत आसान हो गई है. इसके लिए कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है, बल्कि अब आप घर बैठे गैस सिलेंग की बुकिंग वाट्सऐप के जरिये भी कर सकते हैं.

उपभोक्ता व्हाट्सएप नंबर 7588888824 पर ‘REFILL’ लिखकर मिस्ड कॉल सेवा 8454955555 के जरिये LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं.  इंडियनऑयल वन ऐप के जरिए भी LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है. इससे आपको बेवजह के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे और आसानी से आपके घर पर सिलेंडर तय तारीख पर मिल जाएगा. उपभोक्ता देश में कहीं से भी 7718955555 नंबर पर कॉल या एसएमएस (REFILL) करके भी इंडेन गैस सिलेंगर की बुकिंग कर सकते हैं. 

इंडेन गैस बुकिंग के प्रमुख तरीके करें नोट

  • उपभोक्ता को अपने पंजीकृत मोबाइल फोन नंबर से 7718955555 पर कॉल करना होगा. 
    अगर आप एसएमएस के जरिये बुकिंग करना चाहते हैं तो 7718955555  पर ‘REFILL’ लिखकर एसएमएस करना होगा.
  • वाट्सऐप के जरिये गैस बुकिंग के लिए नंबर 7588888824 पर ‘REFILL’ लिखकर भेजना होगा. सबसे अच्छी बात यह है कि यह सेवा 24×7 उपलब्ध है. 
  • मिस्ड कॉल सर्विस भी उपलब्ध है. इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड नंबर से 8454955555 पर मिस्ड कॉल देना होगा. इसके बादा बुकिंग हो जाएगी. 
  • मोबाइल ऐप के जरिये भी गैस बुकिंग की जा सकेगी. इसके लिए उपभोक्ता को ‘IndianOil ONE’ ऐप डाउनलोड करना होगा फिर बुकिंग करनी होगी. 
  • ऑनलाइन के जरिये भी  आप LPG गैस सिलेंडर ले सकते हैं. इसके लिए आपको अमेजॉन पे, फोनपे जैसे BBPS प्लेटफॉर्म की मदद लेनी होगी. इन ऐप्स के जरिए भी बुक कर सकते हैं. इससे फायदा यह होगा कि आपको कहीं भटकना नहीं पड़ेगा. 

रजिस्टर नहीं हो नंबर तो कैसे करें गैस बुकिंग

अगर उपभोक्ता का नंबर रजिस्टर नहीं है तो भी चिंता की कोई बात नहीं है. ऐसे में आपको (उपभोक्ता) +91-7718955555 पर ‘Refill’ लिखकर 17 अंकों की एलपीजी आईडी भेजना होगा. 

25 दिन के अंतराल में करें बुकिंग

यहां पर बता दें कि पिछले रिफिल के कम से कम 25 दिन बाद ही नई बुकिंग करें. नियमानुसार, एक कैलेंडर वर्ष में 12 सिलेंडर (प्रति माह एक) तक ही बुक किए जा सकते हैं. केंद्र सरकार की ओर से इसे 25 दिन कर दिया गया है. 

Advertisement