Categories: व्यापार

सोना और चांदी अभी खरीदें या फिर करें इंतजार! इरादा करने से पहले जान लीजिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

gold silver pricse: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर थम नहीं रहा है. इसके पीछे वैश्विक स्तर पर लगातार हो रहे बदलाव भी जिम्मेदार हैं.

Published by JP Yadav

gold silver pricse: यूक्रेन-रूस युद्ध और ईरान और अमेरिका के बीच जारी गतिरोध के अलावा कई अन्य वजहों से भी सोना और चांदी में निवेश को लेकर पिछले कुछ महीनों में वैश्विक स्तर पर लोगों का भरोसा बढ़ा. लोगों ने खासतौर से निवेशकों ने सोना और चांदी में जमकर निवेश किया. यही वजह रही सोने और चांदी के दामों में रिकॉर्ड बनाते हुए आसमान छू लिया. सोना और चांदी दोनों ही फिलहाल आम आदमी के हाथ से बहुत दूर जा चुकी है. इस बीच जनवरी महीने के अंतिम दिनों से सोना और चांदी में लगातार गिरावट जारी है. पिछले सप्ताह के मध्य में सोना और चांदी के दाम थोड़े बढ़े, लेकिन फिर गिरावट शुरू हो गई. शनिवार (7 फरवरी, 2026) को भी  सोने की कीमतों में लगातार बदलाव नजर आया.

सोना और चांदी में गिरावट का दौर जारी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना बढ़कर 4,887.30 डॉलर प्रति औंस हो गया, वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 152500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.  इससे पहले 29 जनवरी, 2026 को सोना 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था. उधर,  अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना गिरकर 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. इससे पहले इसका दाम 1,60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इस तरह सोने के दाम में 3000 रुपये से अधिक की गिरावट हुई है.

शहर 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली 153860 रुपये 141050 रुपये 115430
मुंबई 153710 रुपये 140900 रुपये 115280
कोलकाता 153710 रुपये 140900 रुपये 115280
चेन्नई 155460 रुपये 142500 रुपये 122000
पटना 153760 रुपये 140950 रुपये 115330
लखनऊ 153860 रुपये 141050 रुपये 115430
मेरठ 153860 रुपये 141050 रुपये 115430
कानपुर 153860 रुपये 141050 रुपये 115430
गाजियाबाद 153860 रुपये 141050 रुपये 115430
नोएडा 153860 रुपये 141050 रुपये 115430
चंडीगढ़ 153860 रुपये 141050 रुपये 115430
गुरुग्राम 153860 रुपये 141050 रुपये ₹115430
जयपुर 153860 रुपये 141050 रुपये 115430
अहमदाबाद 153760 रुपये 140950  रुपये 115330
पुणे 153710 रुपये 140900 रुपये 115280
लुधियाना 153860 रुपये 141050  रुपये 115430
गुवाहाटी 153710 रुपये 140900  रुपये ₹115280
जलगांव 153710 रुपये 140900 रुपये ₹115280
इंदौर 153760 रुपये 140950 रुपये ₹115330
सूरत 153760 रुपये 140950 रुपये ₹115330
नागपुर 153710 रुपये 140900 रुपये ₹115280
नासिक 153740 रुपये 140930  रुपये ₹115310
बैंगलोर 153710 रुपये 140900 रुपये ₹115280
अयोध्या 153860 रुपये 141050 रुपये ₹115430
वडोदरा 153760 रुपये 140950 रुपये ₹115330
भुवनेश्वर 153710 रुपये 140900 रुपये ₹115280
केरल 153710 रुपये 140900  रुपये ₹115280
रायपुर 153710 रुपये 140900 रुपये ₹115280
हैदराबाद 153710 रुपये 140900 रुपये ₹115280
कटक 153710 रुपये 140900 रुपये ₹115280

अब मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी वायदा भाव गिरकर 155050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि इससे पहले 29 जनवरी, 2026 को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर था. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, एक दिन पहले शुक्रवार (06 फरवरी, 2026) की शाम को बाजार बंद होने तक सोने की कीमत 1,52,078 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. यहां पर बता दें कि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है.

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के दाम

उधर, विशेषज्ञों का मानना है कि  बाजार में US-ईरान परमाणु समझौते की बातचीत से जुड़े घटनाक्रमों पर करीब से नज़र रख रहे हैं. ऐसे में इन दोनों देशों का अगला कदम कीमती धातुओं (सोना और चांदी) की दिशा को प्रभावित कर सकता है. कहा जा रहा है कि सोना और चांदी के दामों में फिलहाल बहुत ज़्यादा कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. 

चॉइस वेल्थ के रिसर्च और प्रोडक्ट हेड अक्षत गर्ग  द टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि चांदी में गिरावट मुख्य रूप से इसलिए आई है क्योंकि यह कम समय में बहुत तेज़ी से बढ़ी थी. सोने के वायदा भाव कमज़ोर नोट पर खुले, लेकिन दिन में बाद में इसने अपनी सारी गिरावट को खत्म कर दिया और MCX पर 10 ग्राम के लिए 1,53,047 रुपये पर ट्रेड किया, जो 976 रुपये या 0.64 प्रतिशत ज़्यादा था.

सोने-चांदी के बारे में सूक्ष्म जानकारी रखने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि लंबी अवधि के नजरिए से सोना और चांदी में निवेश किया जा सकता है. चाहें तो लॉन्ग टर्म निवेशक धीरे-धीरे सोना और चांदी की खरीदारी कर सकते हैं.

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील? जानें किसने लगाया RCB पर 17,000 करोड़ का दाव

Royal Challengers Bengaluru sale news: ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बिड़ला…

March 24, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, टिकट नियमों में बड़ा बदलाव; यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा!

Railway Ticket Rules 2026: इन बदलावों का मुख्य मकसद उन एजेंटों और बिचौलियों पर लगाम…

March 24, 2026

Ram Navami 2026: कब है राम नवमी 26 या 27, यहां दूर करें अपना कन्फ्यूजन, जानें शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2026: राम नवमी के त्योहार को लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन है, लोगों…

March 24, 2026

Summer Tips: इस गर्मी जरूर करें ये आसान चीजें, शरीर रहेगा एक दम चकाचक…!

Summer Tips: गर्मी का मौसम आ गया है और ऐसे में बहुत सारी दिक्कतें भी…

March 24, 2026

Rajasthan Royals ownership: IPL इतिहास की सबसे महंगी डील! 15,286 करोड़ में अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदी RR

Rajasthan Royals ownership: यह डील इतिहास की सबसे महंगी डील है, और इसके चलते राजस्थान…

March 24, 2026