Categories: व्यापार

Gold Silver Price Today: रक्षाबंधन के बाद सोने-चांदी की कीमत बढ़ेगी व घटेगी? सोमवार को मार्केट खुलते ही उठेगा सबसे बड़े राज से पर्दा

Gold Silver Price Today: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, रविवार (10 अगस्त, 2025) को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,942 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, दूसरी तरफ चांदी की कीमत 1,14,732 रुपये प्रति किलो है।

Published by Sohail Rahman

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि, कभी सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिलता है तो फिर अगले ही दिन इनकी कीमतों में गिरावट देखने को मिल जाती है। कभी सोना महंगा हो जाता है तो कभी चांदी सस्ता हो जाता है। पिछले कुछ हफ्तों से यही सिलसिला जारी है। आज की कीमतों की बात करें तो एक बार फिर सोना एक लाख के पार पहुंच गया है। तो वहीं, चांदी पिछले कई दिनों से एक लाख के पार चल रहा है। सोमवार से लेकर शुक्रवार की बात करें तो एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल रही है।

सोने-चांदी की कीमत

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, रविवार (10 अगस्त, 2025) को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,942 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, दूसरी तरफ चांदी की कीमत 1,14,732 रुपये प्रति किलो है। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को सोना 239 रुपये महंगा हो गया है, तो वहीं, चांदी 518 रुपये सस्ता हो गया है। गुरुवार को चांदी की कीमत 1,15,250 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। जोकि शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ 1,14,732 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसी तरह सोने की गुणवत्ता के हिसाब से कीमतों में वृद्धि देखने को मिली है।

Petrol Diesel Price Today: रक्षाबंधन के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, करोड़ों लोगों को मिली बड़ी राहत!

22 कैरेट सोने की कीमत

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,00,538 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 92,463 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाला सोना 75,707 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है। वहीं, 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 59,051 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

घर बैठे ऐसे जानें कीमत

अगर आप घर बैठे सोने-चांदी का भाव जानना चाहते हैं तो इन 2 बेहद आसान तरीकों से सोने-चांदी के ताजा भाव जान सकते हैं। सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर रेट्स की जानकारी ले सकते हैं। दूसरा, आप नीचे दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भी रेट्स जान सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल करने के तुरंत बाद आपको एसएमएस के जरिए रेट्स पता चल जाएंगे।

ICICI Minimum balance: इस बैंक में खाता खुलवाने जा रहे हैं तो सावधान,ध्यान नहीं दिया तो बहुत पछताएंगे, लग जाएगा भारी चूना!

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026