Categories: व्यापार

Gold rate: सोना ने तोड़ा रिकॉर्ड! इस साल 36,000 रुपये तक बढ़ी कीमत, अभी और होगा महंगा?

सितंबर 2025 को सोना और चाँदी ने तोड़े रिकॉर्ड! जानें अपने शहर में 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत, इस साल बढ़ोतरी के कारण और निवेश करते समय किन बातों का रखें ध्यान.

Published by Shivani Singh

22 सितंबर को सोने और चाँदी ने रिकॉर्ड तोड़ कीमतें छू ली हैं.  इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की 10 ग्राम की कीमत अब ₹1,12,155 तक पहुँच गई है, जबकि चाँदी की कीमत ₹1,32,869 प्रति किलोग्राम हो गई है. इस साल अब तक सोना ₹36,000 और चाँदी ₹46,852 महंगी हो चुकी है. अगर आप सोना खरीदने का सोच रहे हैं या निवेश में रूचि रखते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है. जानिए सोने की बढ़ती कीमतों के कारण, देश के प्रमुख शहरों में वर्तमान रेट.

वर्तमान में सोने की कैरेट कीमत (रुपये/10 ग्राम):

24 कैरेट: ₹1,12,155

22 कैरेट: ₹1,02,734

18 कैरेट: ₹84,116

देश के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने की कीमत (₹)

शहर    10 ग्राम 24 कैरेट    10 ग्राम 22 कैरेट
दिल्ली    ₹1,13,220    ₹1,03,800
मुंबई    ₹1,13,070    ₹1,03,650
कोलकाता    ₹1,13,070    ₹1,03,650
चेन्नई    ₹1,13,070    ₹1,03,650
पटना    ₹1,13,120    ₹1,03,700
लखनऊ    ₹1,13,220    ₹1,03,800

Related Post

GST की नई दरें हुई लागू, इन कारों की कीमतों में आई 4.49 लाख तक की गिरावट; Alto-WagonR मिल रही इतने दाम पर

आपको बता दें कि इस साल सोना ₹36,000 और चांदी ₹46,852 महंगी हो गई है. 31 दिसंबर, 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹76,162 थी, जो अब बढ़कर ₹1,12,155 हो गई है. इस दौरान चांदी की कीमत में भी ₹46,852 की बढ़ोतरी हुई है. 31 दिसंबर, 2024 को एक किलोग्राम चांदी की कीमत ₹86,017 थी, जो अब बढ़कर ₹1,32,869 प्रति किलोग्राम हो गई है.

सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के 5 कारण

  • ट्रम्प की टैरिफ योजना और व्यापार युद्ध की आशंकाओं के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोना खरीद रहे हैं.
  • चीन और रूस जैसे देश बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं, जिससे मांग बढ़ी है.
  • रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण अस्थिर अस्थिरता लोगों को सोने में निवेश बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रही है.
  • मुद्रास्फीति की आशंका और फेडरल रिजर्व की कम ब्याज दरों ने सोने को आकर्षक बना दिया है.
  • डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट भी सोने की कीमतों में योगदान दे रही है.

इस साल सोने की कीमतें ₹115,000 तक पहुंच सकती हैं

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी टैरिफ के कारण भू-राजनीतिक तनाव सोने को सहारा दे रहे हैं और इसकी मांग बढ़ा रहे हैं. नतीजतन, इस साल सोने की कीमतें ₹115,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती हैं. चांदी की कीमतें इस साल ₹140,000 तक पहुंच सकती हैं.

आपको भी बनना है Dolly Chaiwala जैसा फ़ेमस? इन 5 टिप्स को अपनाएं और कम लागत में शुरू करें अपना बिजनेस

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026