Home > व्यापार > Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता! दिल्ली, लखनऊ, पटना समेत इन शहरों में जानिए 24 से 18 कैरेट के ताजा रेट

Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता! दिल्ली, लखनऊ, पटना समेत इन शहरों में जानिए 24 से 18 कैरेट के ताजा रेट

Gold Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध और भारत सरकार के बेस इंपोर्ट प्राइज में कटौती के कारण सोना आज सस्ता हुआ है. चेक करें किस भाव पर 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट गोल्ड की बिक्री आपके शहर में हो रही है.

By: Preeti Rajput | Published: April 7, 2026 8:25:05 AM IST



Gold Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर कई चीजों पर देखने को मिल रहा है. सोना और चांदी की कीमतों में भी लगातार उतार-चढ़ाव आ रहे हैं. दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,51,000-₹1,51,500 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹1,38,500 प्रति 10 ग्राम के आसपास है. शहरों में भाव में मामूली अंतर हो सकता है, जानें आज अपने शहर का ताजा रेट. 

यहां जानें अपने शहर का ताजा रेट

शहर (City) 24 कैरट (24K)  22 कैरट (22K) 18 कैरट (18K)
दिल्ली (Delhi) ₹1,50,810    ₹1,38,250   ₹1,13,140
मुंबई (Mumbai) ₹1,50,650 ₹1,38,090 ₹1,12,980
चेन्नई (Chennai)  ₹1,52,620   ₹1,39,900 ₹1,16,700
कोलकाता (Kolkata)  ₹1,50,650   ₹1,38,090    ₹1,13,070
बैंगलोर (Bangalore)  ₹1,50,650    ₹1,38,090    ₹1,12,530
हैदराबाद (Hyderabad)  ₹1,52,470  ₹1,39,900  ₹1,14,350
चंडीगढ़ (Chandigarh)  ₹1,51,630  ₹1,39,000 ₹1,12,470
जयपुर (Jaipur)  ₹1,51,000 ₹1,38,500 ₹1,13,000
पटना (Patna) ₹1,51,530   ₹1,38,900 ₹1,13,500

सोने के दाम में तेजी के कारण

दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध (जैसे ईरान-इजराइल संकट) के कारण अनिश्चितता का माहौल है. जिसके कारण निवेशक सुरक्षित निवेश के कारण सोने की तरफ मुंह मोड़ रहे हैं. इसी कारण सोने के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सोमवार और बीते शुक्रवार को सोने के भाव में स्थिरता देखने को मिली थी. लेकिन आज सोने के दाम गिर गए हैं. सोने के दाम में उतरा-चढ़ाव का एक अहम कारण अमेरिकी डॉलर है. तेल की ऊंची कीमतों और मुद्रास्फीति के कारण अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है. जिसका सीधा असर सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है. 

क्या कहते हैं विशेषज्ञ? 

विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतें आने वाले दिनों में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है. सोना आने वाले दिनों में ₹1 लाख के नीचे या ऊपर रहने की संभावना है. 

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत! प्रीपेड मीटर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला; जानें किसको मिलेगा फायदा?

सोने के दाम में अंतर क्यों?

सोने के दाम हर शहर में अलग-अलग हो सकते हैं. इसका कारण राज्य सरकार के कर, चुंगी, और मेकिंग चार्जेस में अंतर होना है. उदाहरण के लिए दिल्ली और जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट का भाव ₹1.5 लाख प्रति 10 ग्राम से ऊपर है. 

Advertisement