Gold Rate Today 26 Feb 2026: यूरोप, अमेरिका और एशिया में खासतौर से सोने की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है. जनवरी के अंतिम दिनों और फरवरी महीने की शुरुआत में दामों में कमी आई थी, लेकिन इसके बाद सोने की कीमतें में रफ्तार जारी है. वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता और अमेरिका-ईरान के बीच जारी टेंशन के चलते सोने की कीमतों में फिलहाल इजाफा जा रहेगा. सोने की कीमतों में बढ़ोतरी की एक और वजह ट्रंप टैरिफ भी है. बहरहाल गुरुवार (26 फरवरी, 2026) को सोना एक बार फिर खरीदारों से और दूर हो गया. बुलियंस वेबसाइट द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को सुबह भारत के अमूमन शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,61,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 24 कैरेट को शुद्ध सोना भी कहा जाता है. वहीं,आभूषणों के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले सोने यानी 22 कैरेट सोने की बात करें तो गुरुवार को इसकी कीमत 1,48,097 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. ज्यादातर मेट्रो शहरों में सोने की यही कीमत है. वहीं, खरीदार अगर 18 कैरेट के कम बजट वाले गहने देख रहे हैं, तो उसका भाव 1,21,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बरकरार है.
देश के प्रमुख शहरों में क्या है आज सोने की कीमत
| दिल्ली | 1,60,990 | 1,60,99,000 | 1,47,574 | 1,47,57,417 | 1,20,743 | 1,20,74,250 |
| मुंबई | 1,61,270 | 1,61,27,000 | 1,47,831 | 1,47,83,083 | 1,20,953 | 1,20,95,250 |
| कोलकाता | 1,61,060 | 1,61,06,000 | 1,47,638 | 1,47,63,833 | 1,20,795 | 1,20,79,500 |
| चेन्नई | 1,61,740 | 1,61,74,000 | 1,48,262 | 1,48,26,167 | 1,21,305 | 1,21,30,500 |
| बेंगलुरु | 1,61,400 | 1,61,40,000 | 1,47,950 | 1,47,95,000 | 1,21,050 | 1,21,05,000 |