Gold Price Today 31 March 2026: अंतरराष्ट्रीय तनाव के माहौल ने सोने के बाजार को अस्थिर बना दिया है. आज टाइम्स नॉव की माने तो अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोना बढ़कर ₹1,51,500 प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) तक पहुंच गया है. वहीं दूसरी ओर, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा बाजार में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जहां 24 कैरेट सोना ₹590 टूटकर ₹1,45,051 प्रति 10 ग्राम पर आ गया.
गुडरिटर्न्स के मुताबिक सोना ₹1,47,430 के आसपास है, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार तक ये ₹1,46,733 प्रति 10 ग्राम रहा. चूंकि आज महावीर जयंती के कारण बाजार बंद है, इसलिए फिलहाल यही रेट मान्य रहेंगे. आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अलग-अलग कैरेट के सोने के भाव और प्रमुख शहरों के रेट देख सकते हैं.
IBJA का आज का सोने का रेट
24 कैरेट: 146733 रुपये प्रति 10 ग्राम
23 कैरेट: 146145 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: 134407 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट: 110050 रुपये प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट: 85839 रुपये प्रति 10 ग्राम
मेन शहरों में सोने के रेट
शहर: 24K 22K 18K
दिल्ली: ₹1,48,410 ₹1,36,050 ₹1,11,340
मुंबई: ₹1,48,260 ₹1,35,900 ₹1111,90
कोलकाता: ₹1,48,260 ₹1,35,900 ₹1110,90
चेन्नई: ₹1,50,220 ₹1,36,050 ₹1,377,00
पटना: ₹1,48,310 ₹1,35,950 ₹1,11,240
लखनऊ : ₹1,48,410 ₹1,36,050 ₹1,11,340
मेरठ: ₹1,48,410 ₹1,36,050 ₹1,11,340
अयोध्या: ₹1,48,410 ₹1,36,050 ₹1,11,340
कानपुर: ₹1,48,410 ₹1,36,050 ₹1,11,340
पिछले कारोबारी दिन का हाल
शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. 24 कैरेट सोना करीब ₹1,900 सस्ता होकर ₹1,47,800 प्रति 10 ग्राम पर आ गया. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी बनी रही, जहां सोना करीब 1% बढ़कर 4,416 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया.