Todays Gold Price 11 March: आज, 11 मार्च को सोने की कीमतों में हल्की उथल-पुथल देखने को मिली. सुबह MCX पर सोने का रेट थोड़ी गिरावट के साथ शुरू हुआ, जिसका मेन कारण निवेशकों द्वारा लाभ निकालना (प्रॉफिट बुकिंग) था. वहीं, अंतरराष्ट्रीय तनाव और डॉलर की कमजोरी ने सोने को ज्यादा नुकसान होने से बचाया. घरेलू बाजार में हालांकि, सर्राफा व्यापारियों के कारण सोने की कीमतें बढ़ती हुई दिखाई दीं.
24 कैरेट सोना (99.9% शुद्धता) – आज 16,331 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है, जो कल की तुलना में 93 रुपये ज्यादा है. 10 ग्राम के हिसाब से इसका भाव 1,63,310 रुपये है, यानी कल की कीमत से 930 रुपये बढ़ा है.
22 कैरेट सोना (91.6% शुद्धता) – यह 14,970 रुपये प्रति ग्राम और 10 ग्राम के हिसाब से 1,49,700 रुपये पर बिक रहा है, जो कल से क्रमशः 85 और 850 रुपये ज्यादा है.
18 कैरेट सोना (75% शुद्धता) – आज इसका भाव 12,248 रुपये प्रति ग्राम है, यानी कल की कीमत से 69 रुपये अधिक.
शहरों में आज का दाम
दिल्ली ₹162530 ₹149000 ₹121940
मुंबई ₹162380 ₹148850 ₹121790
कोलकाता ₹162380 ₹148850 ₹121790
चेन्नई ₹164180 ₹150500 ₹128900
पटना ₹162430 ₹148900 ₹121840
हैदराबाद ₹162380 ₹148850 ₹121790
MCX पर सोने और चांदी की स्थिति
MCX पर अप्रैल गोल्ड फ्यूचर्स में लगभग 0.5% की गिरावट आई और यो 1,62,638 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं, मई सिल्वर फ्यूचर्स में शुरुआती डील में लगभग 1% की कमी हुई और ये 2,75,402 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड हो रहा है. पिछली सेशन में गोल्ड अप्रैल फ्यूचर्स लगभग 2% बढ़कर 1,63,303 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और सिल्वर मई फ्यूचर्स 4% बढ़कर 2,77,850 रुपये प्रति किलो पर बंद हुए थे.
अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का प्रभाव
US-ईरान तनाव के बीच निवेशक अपने मुनाफे को सेफ करने के लिए प्रॉफिट बुक कर रहे हैं. US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने पहले कहा था कि युद्ध जल्दी खत्म होगा, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, US और इजराइल ने ईरान पर एयरस्ट्राइक जारी रखे हुए हैं. इस वजह से बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है.