Categories: व्यापार

Gold Price Today 10 February 2026: 24 घंटे में फिर फीकी पड़ी सोने की चमक, बड़े शहरों में कितने गिरे दाम; कर लें नोट

Gold Price Today 10 February 2026: सोने-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव ने निवेशकों की चिंता भी बढ़ा दी है. एक्सपर्ट भी अब कंफ्यूजन में हैं.

Published by JP Yadav

Gold Price Today 10 February 2026: सोने-चांदी के दामों ने बाजार के एक्सपर्ट के साथ ही निवेशकों को भी चौंका दिया है. पिछले एक पखवाड़े से भारत ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी के 24 घंटे के भीतर मंगलवार (10 फरवरी, 2026) को सुबह बाजार खुलते ही दोनों धातुओं के दामों में गिरावट देखी गई. मंगलवार सुबह सोना करीब 1,500 रुपये की गिरावट के साथ खुला. मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 86810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी सोने की कीमत में गिरावट देखी गई. मुंबई में 10 ग्राम सोने की कीमत 86660 रुपये है.

मुंबई-चेन्नई में क्या है सोने की कीमत

मुंबई की बात करें तो मंगलवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 79440 रुपये प्रति 10 ग्राम है,  जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है. इसी तरह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 79440 रुपये प्रति 10 ग्राम है, वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 86660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है. 

अहमदाबाद-जयपुर क्या हैं सोने के दाम

जयपुर में  24 कैरेट सोने की कीमत 86810 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 79590 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 79490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि 24 कैरेट सोने के दाम 86710 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं.

Related Post

भोपाल और हैदराबाद में भी गिरे दाम

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 79490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. हैदराबाद में भी सोने की कीमत गिरी है. यहां पर 22 कैरेट सोने की कीमत 79450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. 

चंडीगढ़ और लखनऊ में क्या रही सोने की कीमत

चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने की कीमत 86810 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 79590 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 86810 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट का भाव 79590 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

High-level meeting of Chief Ministers: वेस्ट एशिया संकट पर पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, राज्यों को दिए सख्त निर्देश

High-level meeting of Chief Ministers:  वेस्ट एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों…

March 27, 2026

UP New Academic Session: नए सत्र के साथ 1 अप्रैल से UP स्कूलों में बड़े बदलाव: टाइमिंग से लेकर नियमों तक जानें क्या-क्या बदलेगा

UP New Academic Session: उत्तर प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से स्कूलों में प्रार्थना सभा…

March 27, 2026

Noida Jewar International Airport : जेवर एयरपोर्ट से बदलेगा यूपी का भविष्य, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें कब से शुरू होंगी फ्लाइट बुकिंग

Noida Jewar International Airport : जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

March 27, 2026

Pet dogs: डिंकवाड  लाइफस्टाइल क्या है? बेंगलुरु कपल का पालतू पर खर्च चर्चा में

Pet dogs:  बेंगलुरु के एक कपल द्वारा अपने पालतू कुत्ते पर हर महीने 12-15 हजार…

March 27, 2026

Pratyangira Devi kaun hai: कौन हैं देवी प्रत्यंगिरा, जिनकी पूजा रावण और मेघनाद भी करते थे?

Pratyangira Devi kaun hai:  नवरात्र की नौ देवियों से परे भी हिंदू परंपरा में कई…

March 27, 2026