Gold Rate Crash Today | Gold Price Crash Today 03 February 2026: कुछ महीने तक सुरक्षित निवेश के चलते लोग सोना-चांदी खरीद कर इसमें इन्वेस्टमेंट कर रहे थे, लेकिन पिछले करीब एक सप्ताह के दौरान सोने की चमक फीकी पड़ी है तो चांदी की कीमतें भी धड़ाम हुई हैं. सोने की कीमतों में लगातार गिरावट हो रही है. मंगलवार (03 फरवरी, 2026) को भी सोने के दाम में कमी आई है. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाला सोना टूटकर 1,52,700 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. जहां दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 29 जनवरी, 2026 को 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने रिकॉर्ड ऑल टाइम हाई पर थी. इसमें करीब 30,000 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आ गई है. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की रिपोर्ट के मुतापबिक, मंगलवार सुबह सोना 1,48,746 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसी तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट वाला सोना मंगलवार को 1,41,900 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इससे पहले 29 जनवरी, 2026 को सोना अपने उच्चतम स्तर 180,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था.
148746 रुपये प्रति 10 ग्राम -सोना 24 कैरेट
148150 रुपये प्रति 10 ग्राम -सोना 23 कैरेट
136251 रुपये प्रति 10 ग्राम – सोना 22 कैरेट
111560 रुपये प्रति 10 ग्राम – सोना 18 कैरेट
87016 रुपये प्रति 10 ग्राम – सोना 14 कैरेट
शहर 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली 153320 रुपये 140550 रुपये 115030 रुपये
अहमदाबाद 153220 रुपये 140450 रुपये 114930 रुपये
मुंबई 153170 रुपये 140400 रुपये 114880 रुपये
कोलकाता 153170 रुपये 140400 रुपये 114880 रुपये
चेन्नई 152180 रुपये 139500 रुपये 120000 रुपये
पटना 153220 रुपये 140450 रुपये 114930 रुपये
लखनऊ 153320 रुपये 140550 रुपये 115030 रुपये
वाराणसी 153320 रुपये 140550 रुपये 115030 रुपये
चंडीगढ़ 153320 रुपये 140550 रुपये 115030 रुपये
अयोध्या 153320 रुपये 140550 रुपये 115030 रुपये
कानपुर 153320 रुपये 140550 रुपये 115030 रुपये
हैदराबाद 153170 रुपये 140400 रुपये 114880 रुपये
मेरठ 153320 रुपये 140550 रुपये 115030 रुपये
गाजियाबाद 153320 रुपये 140550 रुपये 115030 रुपये
मंगलवार को स्पॉट गोल्ड 4 प्रतिशत बढ़कर 4,830 प्रति डॉलर औंस पर आ गया. बताया जा रहा है कि अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है.यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना टूटकर 4,781.60 डॉलर प्रति औंस रह गया. गुडरिटर्न्स के मुताबिक, मंगलवार को सोने की कीमत 1,53,320 रुपये पर आ गई. बाजार के जानकारों का कहना है कि सोना-चांदी दोनों में गिरावट जारी है. चांदी भी अपने रिकॉर्ड हाई लेवल से करीब 2 लाख रुपये तक गिर चुकी है, वहीं सोने के दाम में 56 हजार रुपये की गिरावट आई है. एक्सपर्ट के मुतापिक, सोने-चांदी के दाम में गिरावट लगातार शॉर्ट सेलिंग और बिकवाली के कारण आई है.

