Categories: व्यापार

दो बार कॉलेज ड्रॉप आउट ने मस्क को दी मात, बन गया दुनिया का सबसे अमीर शख्स

Larry Ellison: दो बार कॉलेज ड्रॉप आउट Oracle के सह-संस्थापक ने एलन मस्क (Elon Musk) को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनने का मुकाम हासिल कर लिया है।

Published by Divyanshi Singh

Larry Ellison: एक ऐसा शख्स जिसे बचपने में पिता के द्वारा छोड़ दिया गया था। जिसने दो बार कॉलेज से डॉप आउट कर लिया। उनके अडॉप्ट किए गए पिता ने ही उन्हे बेकार बताया। फिर भी सितंबर 2025 में ऑरेकल के संस्थापक (founder of Oracle) लैरी एलिसन (Larry Ellison) ने एलन मस्क (Elon Musk) को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनने का मुकाम हासिल कर लिया। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, लैरी एलिसन की कुल संपत्ति 393 अरब डॉलर है, जबकि मस्क की संपत्ति 385 अरब डॉलर है। अब लैरी एलिसन की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।

शेयरों में रिकॉर्ड 40 प्रतिशत की वृद्धि

लैरी एलिसन ओरेकल के सह-संस्थापक हैं। अपने करियर में पहली बार, वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। कंपनी के शेयरों में रिकॉर्ड 40 प्रतिशत की वृद्धि के बाद, लैरी की संपत्ति एक ही दिन में 100 अरब डॉलर से बढ़कर 393 अरब डॉलर हो गई। उन्होंने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में शीर्ष पर काबिज एलन मस्क को पीछे छोड़ दिया। 81 वर्ष की आयु में, एलिसन ओरेकल के अध्यक्ष और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी बने हुए हैं।

चाचा-चाची ने लिया गोद

ब्रॉन्क्स (Bronx) में जन्मे और शिकागो में अपनी चाची और चाचा द्वारा गोद लिए गए लैरी एलिसन ने दक्षिण साइड के एक साधारण अपार्टमेंट में पले-बढ़े। उन्हें 12 साल की उम्र तक यह नहीं पता था कि वो गोद लिए गए हैं। उनके दत्तक पिता ( (adoptive father) जो एक ऑडिटर थे, अक्सर इस स्वतंत्र स्वभाव के लड़के से भिड़ जाते थे। फिर भी एलिसन विज्ञान और गणित में एक्सीलेंट थे। वो विज्ञान में इतने तेज थे कि उन्हें इलिनोइस विश्वविद्यालय में साल का सर्वश्रेष्ठ विज्ञान छात्र चुना गया।

बीच में छोड़ दी थी पढ़ाई

लेकिन जिंदगी ने उनके लिए कुछ और ही प्लान किया था। कॉलेज के दूसरे साल ही उनकी मां का निधन हो गया। जिसके गम में उन्होने कॉलेज छोड़ दिया। उन्होंने शिकागो विश्वविद्यालय में फिर से दाखिला लिया, लेकिन एक सेमेस्टर के बाद ही वहां से भी निकल गए। उनके पिता के लिए यह बड़ी असफलता थी। लेकिन एलिसन के लिए यह एक अलग शिक्षा की शुरुआत थी।

कई टेक कंपनियों में किया काम

प्रोग्रामिंग के बेसिक नॉलेज के साथ एलिसन बर्कले कैलिफोर्निया चले गए। आठ साल तक उन्होंने फायरमैन फंड, वेल्स फार्गो और  AMDahl कॉर्पोरेशन जैसे टेक कंपनियों में काम किया। वहीं उन्होंने पहली आईबीएम कंपेटेबल मेनफ्रेम सिस्टम (IBM-compatible mainframe system) बनाने में मदद की लेकिन उनका सपना उससे कहीं बड़ा था।

Related Post

पहली बार CIA के लिए बनाया था Oracle

1977 में उन्होंने और उनके दो सहयोगियों ने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट लैब्स की स्थापना की। उनका लक्ष्य था एक क्रांतिकारी डेटाबेस सिस्टम बनाना जो SQL नामक एक कॉन्सेप्ट पर आधारित था जिसे IBM ने नजरअंदाज किया था। उन्होंने CIA के लिए एक सिस्टम बनाने का कॉन्ट्रैक्ट लिया, जिसका कोडनेम “Oracle” था, और इसे एक साल पहले ही पूरा कर दिया। इस जल्दी पूरा होने से उनके पास व्यावसायिक बाजार (commercial market) के लिए इसे सुधारने का समय भी मिल गया। उन्होंने इसका नाम भी Oracle रखा।

Oracle 7 किया लॉन्च 

बता दें कि 1986 तक Oracle सार्वजनिक कंपनी बन गई लेकिन तेजी से बढ़ने के साथ जोखिम भी बढ़ गए। कंपनी ने रेवेन्यू का अतिरंजित आंकलन किया और 1990 में लगभग पतन हो गया। एलिसन ने कड़े फैसले लिए अनुभवी प्रबंधकों को शामिल किया, नवाचार (innovation) पर ध्यान दिया और Oracle 7 लॉन्च किया जो इंडस्ट्री का मानक बन गया।

मिडल क्लास की जेब पर पड़ेगा अब कम बोझ! GST 2.0 से मिलेगी टैक्स में राहत

इस तरह टेक दिग्गज बना Oracle

एलिसन की असली प्रतिभा भविष्य को दूसरों से पहले देख पाने में थी। उन्होंने Oracle को इंटरनेट आधारित बिजनेस एप्लीकेशन्स की ओर अग्रसर किया और PeopleSoft, Siebel, और Sun Microsystems जैसी बड़ी खरीददारी की जिसने Oracle को टेक दिग्गज बना दिया।

सितंबर 2025 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) की मांग बढ़ने से Oracle का मूल्य 200 अरब डॉलर से अधिक बढ़ गया। एलिसन की हिस्सेदारी 389 अरब डॉलर तक पहुंच गई, जिससे वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए।

कम पैसों में शुरू करें ये 5 सबसे आसान Business औेर बदलें अपनी जिंदगी

Divyanshi Singh

Recent Posts

IIM Admission: क्या सिर्फ आईआईएम ही सफलता का रास्ता? यहां से पढ़ाई कर भी मिल सकती है बड़ी नौकरी

IIM Admission: प्रबंधन की पढ़ाई के लिए सिर्फ शीर्ष संस्थानों पर निर्भर रहना जरूरी नहीं…

March 21, 2026

IPL 2026: KKR को लगी डबल चोट, हर्षित राणा के बाद अब ये तेज़ गेंदबाज़ भी टूर्नामेंट से बाहर

Akash Deep News: आकाश दीप को पिछले साल अबू धाबी में हुई मिनी नीलामी में…

March 21, 2026

IPL History: रवींद्र जडेजा का तूफान! जब एक ओवर में जड़ दिए 37 रन, आईपीएल का सबसे खतरनाक फिनिश

Ravindra Jadeja IPL 2026: उस वक्त चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे ऑलराउंडर रवींद्र…

March 21, 2026

Unique village of Rajasthan: क्या आपने सुना है इस अनोखे गांव के बारे में, जहां नहीं होती चोरी? जानिए सुरक्षा का रहस्य

Unique village of Rajasthan: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का सारण खेड़ी गांव अपनी अनोखी परंपरा…

March 21, 2026

क्या है यूरोपियन क्रिकेट T10, इंस्टाग्राम पर जमकर क्यों वायरल हो रही हैं हर क्लिप?

European Cricket T10 Viral Video: यूरोपियन क्रिकेट T10 की शुरुआत जुलाई 2019 में हुई थी.…

March 21, 2026