Categories: व्यापार

5 Ideas for side income: नौकरी के साथ करना चाहते हैं अतिरिक्त कमाई? जानिए साइड इनकम के ये 5 बेहतरीन तरीके

Side Income: क्या आप नौकरी के साथ अतिरिक्त कमाई के तरीके खोज रहे हैं? जानें कैसे कुछ आसान उपाय आपकी इनकम बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Published by Shivani Singh

आजकल इस महंगाई के दौर में अपनी नियमित सैलरी से अधिक आय की तलाश कर रहे हैं. तो आप सही जगह आये हैं. नौकरी के साथ साइड इनकम न केवल आर्थिक सुरक्षा बढ़ाती है बल्कि करियर में नए मौके भी देती है. ऐसे में कुछ ऐसे विकल्प हैं जिन्हें अपनाकर आप घर बैठे अतिरिक्त कमाई शुरू कर सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही 5  तरीकों के बारे में.

1. फ्रीलांसिंग (Writing, Designing, Video Editing, Social Media)

डिजिटल स्किल रखने वाले युवाओं के बीच फ्रीलांसिंग तेजी से लोकप्रिय हो रही है. लोग Upwork, Fiverr और Freelancer जैसे प्लेटफॉर्म पर कंटेंट राइटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, वेबसाइट डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग जैसे काम कर रहे हैं. इस माध्यम से प्रति प्रोजेक्ट हजारों रुपये तक की इनकम संभव है.

2. ऑनलाइन ट्यूशन/कोचिंग (YouTube, Instagram, Blogging)

कोरोना महामारी के बाद से ऑनलाइन शिक्षा का दायरा काफी बढ़ा है. अगर किसी विषय पर पकड़ मजबूत है, तो Vedantu, Unacademy या फिर खुद की ऑनलाइन क्लास के जरिए पढ़ाकर कमाई कर सकते हैं. स्कूल और कॉलेज छात्रों के लिए ट्यूशन की डिमांड लगातार बढ़ रही है.

नए निवेशक जितने ज्यादा, कमीशन उतना अधिक: SEBI की नई स्कीम में मिलेगा ज्यादा फायदा, जानें कब से लागू होगी

3. कंटेंट क्रिएशन

YouTube, Instagram और Blogging अब केवल मनोरंजन का प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि बड़े पैमाने में पैसे कमाने का भी स्रोत बन चुका है. कंटेंट क्रिएटर्स स्टोरीटेलिंग, रिव्यू, एजुकेशन और मोटिवेशन जैसे विषयों पर वीडियो और पोस्ट बनाकर Ads, Sponsorship और Affiliate Marketing से कमाई कर रहे हैं. हालांकि इस क्षेत्र में निरंतरता और क्रिएटिविटी बेहद जरूरी है. वैसे आपके अंदर भी कोई टैलेंट हैं तो आप भी इसके माध्यम से कमाई कर सकते हैं.

Related Post

4. ई-कॉमर्स/री-सेलिंग

Meesho, Amazon और Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म पर लोग कम निवेश में छोटे बिज़नेस की शुरुआत कर रहे हैं. री-सेलिंग मॉडल के तहत प्रोडक्ट खरीदकर ग्राहकों तक पहुंचाया जा सकता है और कीमत के अंतर से मुनाफा कमाया जा सकता है कई युवक-युवतियां यह काम नौकरी के साथ सफलतापूर्वक संभाल रहे हैं.

5. स्टॉक मार्केट व म्यूचुअल फंड

फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्टॉक मार्केट और म्यूचुअल फंड में सोच-समझकर किया गया निवेश लंबी अवधि में पैसिव इनकम का अच्छा माध्यम साबित होता है. SIP, डिविडेंड और लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट से नौकरीपेशा लोगों को आर्थिक मजबूती मिल सकती है. हालांकि जोखिम को ध्यान में रखते हुए ही निवेश की सलाह दी जाती है.

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जागरूकता और मार्गदर्शन के उद्देश्य से तैयार की गई है. साइड इनकम या निवेश से जुड़ा हर निर्णय व्यक्ति की वित्तीय स्थिति, जोखिम समझ और विशेषज्ञ की सलाह के आधार पर ही लिया जाना चाहिए.

Kerala Lottery Today: 1 करोड़ की लॉटरी का बड़ा धमाका! क्या आप बनने वाले हैं करोड़पति?

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026