Categories: व्यापार

केंद्र सरकार के बाद अब इस राज्य ने दिया दिवाली का शानदार तोहफा, DA में की छपड़ फाड़ बढ़ोतरी

DA Hike: केंद्र सरकार के बाद अरुणाचल प्रदेश ने राज्य में DA के बढ़ोतरी को लेकर बड़ा एलान किया हैं.

Published by Divyanshi Singh

DA Hike: हाल ही में केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 3% के बढ़ोतरी का एलान किया था. इसके बाद से अब राज्य सरकारें DA को लेकर बढ़ोतरी का एलान कर रही है. इसी कड़ी में अरुणाचल प्रदेश सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3%  की वृद्धि का एलान किया है, यह वृद्धि अब 55% से 58% हो गई है जो 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी.

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने इस वृद्धि की घोषणा करते हुए कहा कि जुलाई से सितंबर 2025 तक के बकाया का भुगतान भी किया जाएगा, जबकि संशोधित DA और DR अक्टूबर महीने के वेतन और पेंशन में शामिल किया जाएगा. मुख्यमंत्री खांडू ने सोशल मीडिया पर लिखा, “यह निर्णय कर्मचारी कल्याण के प्रति हमारी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है. हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे कार्यबल और सेवानिवृत्त समुदाय का प्रत्येक सदस्य सम्मानित और सशक्त महसूस करे. इस वर्ष कर्मचारियों के लिए डीए और डीआर में यह दूसरी वृद्धि है.”

कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?

इससे पहले मई 2025 में, राज्य सरकार ने DA और DR को 53% से बढ़ाकर 55% कर दिया था. इस नई बढ़ोतरी के साथ, अरुणाचल प्रदेश के कर्मचारियों के भत्ते अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान हो गए हैं. राज्य के 75,000 से ज़्यादा नियमित सरकारी कर्मचारी, पेंशनभोगी और एआईएस अधिकारी इस फैसले से लाभान्वित होंगे.

आठवें वेतन आयोग का गठन कब होगा?

केंद्रीय कर्मचारी आठवें वेतन आयोग के गठन का इंतज़ार कर रहे हैं. इसी साल जनवरी में सरकार ने आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की थी. हालाँकि, इस संबंध में आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई है. नतीजतन, न तो वेतन आयोग समिति का गठन हुआ है और न ही यह तय हो पाया है कि सिफारिशों को कब लागू किया जाएगा. मौजूदा सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त हो जाएंगी.

पाकिस्तान जिस चीज से जीतता था जंग, अफ़ग़ानिस्तान ने उसी पर किया कब्जा, पाक के 12 सैनिकों की मौत

Divyanshi Singh

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026