Categories: व्यापार

8th Pay Commission के लागू होने तक DA, HRA और TA का क्या होगा? यहां जानें- विशेषज्ञों की राय

8th Pay Commission: केंद्र की मोदी सरकार ने 8वें वेतन आयोग को लागू करने के लिए आयोग के गठन के साथ कदम बढ़ा दिया है. ऐसे में कर्मचारियों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या इसके लागू होने तक DA, TA और HRA में वृद्धि होगी?

Published by Sohail Rahman

8th Pay Commission: साल के आखिरी महंगाई भत्ते (DA) की घोषणा हो चुकी है और अब यह मूल वेतन का 58% हो गया है, जो 1 जुलाई, 2025 से लागू होगा. तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र की मोदी सरकार ने 8वें वेतन आयोग का गठन भी कर दिया है और उसकी कार्य-अवधि (ToR) को भी मंजूरी दे दी है, जिससे आयोग को संशोधित वेतन संरचना और अन्य क्षतिपूर्ति घटकों पर अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करने के लिए 18 महीने की समय-सीमा मिल गई है. 8वें वेतन आयोग के लागू होने की तिथि चाहे जो भी हो, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को उनका बकाया 1 जनवरी, 2026 से मिलेगा.

विशेषज्ञों का क्या कहना है? (What do the experts say?)

8वें वेतन आयोग के गठन के बीच सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के मन में बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या कर्मचारियों का डीए और अन्य प्रमुख भत्ता जैसे मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता (TA) 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने तक बढ़ते रहेंगे या 31 दिसंबर, 2025 के बाद इन भत्तों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी? इसको लेकर आर्थिक जगत के विशेषज्ञों का क्या कहना है आइए जानते हैं? नेक्सडिगम के निदेशक रामचंद्रन कृष्णमूर्ति और अखिल भारतीय एनपीएस कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल ने 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने से पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए और अन्य पारिश्रमिक वृद्धि की विभिन्न बारीकियों को समझाने का प्रयास किया है.

यह भी पढ़ें :- 

Related Post

किस देश के पास है सबसे ज्यादा Gold Reserves, भारत कौन से नंबर पर है?

डीए वृद्धि का क्या होगा? (What will happen to the DA hike?)

8वें वेतन आयोग के लागू होने तक डीए वृद्धि का क्या होगा? इसको लेकर कृष्णमूर्ति का कहना है कि डीए की गणना 7वें वेतन आयोग में जारी रहेगी.इसको लेकर उनका कहना है कि चूंकि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें अभी पूरी तरह से लागू नहीं हुई हैं, इसलिए डीए वृद्धि की गणना वर्तमान (7वें वेतन आयोग) मूल वेतन पर ही की जाती रहेगी. अब अगला सवाल यह उठता है कि अगर 8वें वेतन आयोग को 18 महीने की अवधि में लागू किया जाता है तो उस दौरान वर्तमान 58% डीए में कितने डीए संशोधन होने की संभावना है?

इसको लेकर कृष्णमूर्ति का कहना है कि महंगाई भत्ते में संशोधन साल में दो बार होता है, मतलब 8वें वेतन आयोग को लागू होने में 18 महीने का समय लग सकता है. ऐसे में इस दौरान क्रमशः 6, 12 और 18 महीने में 3 बार महंगाई भत्ते में संशोधन अपेक्षित है. यदि वर्तमान महंगाई भत्ता 58% है और यह मानकर चला जाए कि हर 6 महीने में डीए में 3 प्रतिशत की वृद्धि होगी तो डीए कुछ इस प्रकार होगी.

  • पहला संशोधन (6 महीने) के बाद DA मूल वेतन का 61% होगा.
  • दूसरी बढ़ोतरी (12 महीने) के बाद DA मूल वेतन का 64% होगा.
  • तीसरी बढ़ोतरी (18 महीने) के बाद: DA मूल वेतन का 67% होगा.

यह भी पढ़ें :- 

गिर जाएंगे LPG के दाम? PM Modi ने Trump से कर डाली ऐसी डील, करोड़ों भारतीयों को होगा फायदा

Sohail Rahman

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026