Categories: बिहार

बिहार सावधान! चक्रवात मोन्था आ रहा है… अगला 3 दिन पड़ सकता है सबसे भारी

बिहार में मौसम ने करवट बदल दी है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. चक्रवात मोन्था से तेज़ हवाओं और बारिश की आशंका जताई गई है. किन जिलों में असर सबसे ज्यादा पड़ेगा और कब तक राहत मिलेगी, जानिए पूरी रिपोर्ट.

Published by Shivani Singh

Bihar Weather 29 October: बिहार में मौसम अचानक करवट लेने की तैयारी में है. हवा में जो हल्की ठंड अभी तक केवल अहसास बनकर थी, वह आने वाले दिनों में बेचैनी बन सकती है. मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए चेतावनी जारी की है और इसके पीछे वजह है बंगाल की खाड़ी से उठने वाला चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’. अभी-अभी बाढ़ और भारी बारिश से उबर रहे बिहार के लिए यह चेतावनी हल्की नहीं मानी जा रही है. खासकर छठ के बाद के अगले तीन दिन लोगों के लिए चुनौती वाले हो सकते हैं. कौन-कौन से जिले इस तूफान के असर में आ सकते हैं और कितना बदलेगा मौसम. आइए जानते हैं आगे…

दरअसल, मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने 29, 30 और 31 अक्टूबर को जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

29 अक्टूबर को बिहार के कई जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर को बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. 30 अक्टूबर को अररिया, सुपौल, जमुई, किशनगंज और बांका के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. समस्तीपुर, भोजपुर, पटना, गया, दरभंगा, वैशाली, बेगूसराय, नालंदा, रोहतास और अरवल समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

Bihar Chunav: चुनाव से पहले बड़ा झटका! प्रशांत किशोर पर खुलासे ने बढ़ाई जन सुराज की टेंशन, अब क्या होगा?

Related Post

31 अक्टूबर को पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल और अररिया के लिए ऑरेंज अलर्ट और खगड़िया, सीवान, मुजफ्फरपुर, सहरसा, समस्तीपुर और पूर्णिया के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन तूफानों की हवा की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटा है.

यह तूफान बंगाल की खाड़ी के पश्चिम और मध्य भाग में, तथा दक्षिण और पश्चिम से उत्तर-पश्चिम की ओर 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है. इसकी हवा की गति 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 110 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है.

चिराग ने बिहार के CM को लेकर दिया कुछ ऐसा बयान की ‘तिलमिला’ उठेगा महागठबंधन!

Shivani Singh

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026