Categories: बिहार

Patna News: यूथ ऑफ बिहार @2047 स्टूडेंट कॉन्क्लेव का आयोजन,

भारत के नौजवान अब सपने देखने लगे हैं और अब वे नौकरी देने वाले बन रहे है, बंगलादेशियों को वोट देने का अधिकार नहीं है

Published by

पटना से शैलेन्द्र की रिपोर्ट: पटना के ज्ञान भवन में आज यूथ ऑफ बिहार @2047 स्टूडेंट कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत दुनिया का नंबर एक देश बनेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इसकी एक शर्त है कि इसका नेतृत्व बिहार को करना होगा। उन्होंने यहां के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे आगे आएं और इस जिम्मेदारी को संभालें। उन्होंने कहा कि बिहार इसके पहले भी नेतृत्व करता रहा है। यहां 20 साल से एनडीए की सरकार है। आज एनडीए बिहार और देश को आगे ले जाने के लिए कार्य कर रहा है। अब आगे बिहार के युवा नेतृत्व की जिम्मेदारी है कि वे इसे आगे ले जाएं।  

रोज नवाचार हो रहे हैं

उन्होंने कहा कि आज गरीब देश भारत की ओर देख रहे हैं। उन्हें भारत से उम्मीद है। देश में नया वातावरण बना है, रोज नवाचार हो रहे हैं। भारत के नौजवान अब सपने देखने लगे हैं और अब वे नौकरी देने वाले बन रहे हैं। तकनीक को माध्यम बनाकर अब बिहार के युवा आगे आने वाले हैं। आज यहां के युवाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खड़े हैं। पीएम मोदी कह चुके है कि यह सरकार युवा, किसान, महिला और गरीबों के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि देश में नौजवानों की ताकत तेजी से आगे बढ़ी है। खेल, नाटक, संगीत, विज्ञान में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।  

गांधी मैदान से शुरुआत हुई

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आपातकाल के दौरान शुरू हुए जेपी आन्दोलन की भी चर्चा की और कहा कि इसी गांधी मैदान से इसकी शुरुआत हुई थी। हालाँकि अब नौजवानों की भूमिका बदली है, लेकिन लक्ष्य नहीं बदला है। भारत के लिए जिम्मेदारी लेनी होगी।उन्होंने विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों को लेकर विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस आज गलत बयानी कर लोगों को बरगला कर अराजकता फैलाना चाहते हैं। युवाओं से आह्वान किया कि आप पता लगाएँ कि बिहार में वोट चोरी किसने की? इन लोगों ने पिछले दिनों बंदूक और बम से गरीबों का वोट चोरी किया है और आज वे संविधान की पुस्तक लेकर घूम रहे हैं।

बंगलादेशियों को वोट देने का अधिकार नहीं

उन्होंने साफ कहा कि यह देश कोई धर्मशाला नहीं है। सवालिया लहजे में उन्होंने कहा कि इस देश पर बंगलादेशियों को वोट देने का अधिकार नहीं है। यहाँ की सुविधाओं पर देश के लोगों का अधिकार है, जो लोग गाय-भैंस का चारा चोरी करते थे, जो जमीन चोरी करते थे, आज उन्हें बिहार के विकास को आँख खोलकर देखना चाहिए। कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर अधिकार छीन लिए थे। आज तेलंगाना के सीएम को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव घूम रहे हैं, जिन्होंने बिहार के डीएनए पर सवाल उठाया था।  

विकास में बाधा डालने वाले लोगों  का चुनाव

उन्होंने जोर देकर कहा कि विकास में बाधा डालने वाले लोगों को चुनाव में हराना यहाँ के युवाओं की जिम्मेदारी है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि भारत आज अपनी ज्ञान परंपरा के आधार पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज इस अमृतकाल की यात्रा में बिहार और देश विकास के पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। हमारा प्रयास होना चाहिए कि यह गति बरकरार रहे।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का दृढ़ संकल्प लिया है, जिसे तय समय सीमा के भीतर पूरा करना है। भारत के युवाओं ने विश्व में अपनी क्षमता और सामर्थ्य साबित की है। आज हम अंतरिक्ष से लेकर सभी क्षेत्रों में प्रगति कर रहे हैं। युवाओं ने देश को आगे ले जाने का सामर्थ्य दिखाया है। हमें हर क्षेत्र में नेतृत्व के लिए युवाओं को तैयार करना होगा। आज तकनीक और अन्य क्षेत्रों में हमारे युवा आगे बढ़ रहे हैं, उसी तरह राष्ट्र निर्माण में भी उन्हें आगे आना चाहिए।  

अंधेरे की गर्त में जाने से बचाइयेगी एनडीए सरकार

माना जाता है कि राष्ट्र का वास्तविक विकास सिर्फ उसके द्वारा किया जाने वाला औद्योगिक उत्पादन और बड़े पैमाने पर किया गया पूंजी निवेश मात्र नहीं है। कहा जाता है कि राष्ट्र का संपूर्ण और समग्र विकास तब तक नहीं होता जब तक कि उस राष्ट्र का युवा सुशिक्षित और सुसंस्कृत नहीं हो जाता, इसलिए जरूरत है हम सभी को इस ओर ध्यान देने की।इधर, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि युवा शक्ति का उत्साह इस बात की घोषणा है कि ये सभी एनडीए के साथ हैं। उन्होंने कहा कि भारत युवा राष्ट्र है और उसमें भी बिहार सबसे युवा प्रदेश है। बिहार के युवाओं को अंधेरे की गर्त में जाने से बचाकर एनडीए सरकार उनका उज्ज्वल भविष्य गढ़ रही है। बंपर सरकारी नौकरी, एक करोड़ रोजगार, उद्यमशीलता, खेल के क्षेत्र में अपार अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार युवाओं के सपनों के साथ खड़ी है.

Published by

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026