Categories: बिहार

Bihar CM News: सीएम फेस को लेकर सस्पेंस बरकरार, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ने दे दिया बड़ा बयान; बीजेपी ने साधी चुप्पी

Bihar CM News: सीएम पद को लेकर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले मनीष वर्मा ने बड़ा बयान देकर हलचल तेज कर दी है.

Published by Shubahm Srivastava

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिलने के बाद अब सबकी नजरें सीएम चेहरे पर टिकी हुई है, जहां एक तरफ बीजेपी की तरफ से अभी तक मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है. तो वहीं दूसरी तरफ जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले मनीष वर्मा ने बड़ा बयान देकर हलचल तेज कर दी है. 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री थे, हैं और आगे भी रहेंगे, क्योंकि चुनाव उन्हीं के चेहरे और नेतृत्व में लड़ा गया है. उनके अनुसार जनता ने नीतीश-मोदी की जोड़ी पर भरोसा जताया है और सहयोगी दल भी पहले ही नीतीश के नेतृत्व पर सहमति जता चुके हैं.

‘बिहार को अधिक पूंजी निवेश की जरूरत’

मीडिया से बातचीत में मनीष वर्मा ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर कहा कि यह मुद्दा वर्षों से चला आ रहा है, लेकिन इसमें तकनीकी बाधाएं हैं, इसलिए विशेष पैकेज दिया गया. उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार को विकास की रफ्तार बनाए रखने के लिए विशेष सहायता, अधिक पूंजी निवेश और केंद्र से निरंतर सहयोग की आवश्यकता है. उनका कहना था कि बिहार ने लो-बेस से विकास की शुरुआत की है, इसलिए मोमेंटम बनाए रखने के लिए अतिरिक्त संसाधनों की जरूरत होगी.

कौन है रमीज? जिसकी वजह से लालू परिवार में सिर फुटव्वल हुआ शुरू; रोहिणी ने आड़े हाथों लिया

Related Post

‘नीतीश ने चुनाव में 84 रैलियां तथा कई रोड शो किए’

तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए मनीष वर्मा ने कहा कि विपक्ष व्यक्तिगत हमले कर रहा था, जबकि उनके अपने घर में भी बुजुर्ग माता-पिता हैं जिनका सम्मान होना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार को बीमार बताकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की, लेकिन जनता ने इसका करारा जवाब दिया. वर्मा के अनुसार नीतीश स्वयं छह महीने से लगातार जिलों के दौरे कर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे और चुनाव में 84 रैलियां तथा कई रोड शो किए.

‘विपक्ष ने गैर-जरूरी मुद्दों और असंभव वादों पर चुनाव लड़ा’

राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल ऐसे मुद्दे उठाते हैं जो जनता से जुड़े नहीं हैं, जैसे वोट कटने जैसी शिकायतें. उन्होंने दावा किया कि यह चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष था और प्रचंड बहुमत का श्रेय जनता को जाता है जिसने नीतीश कुमार के 20 साल के कामकाज पर भरोसा जताया.

महागठबंधन की करारी हार के कारणों पर उन्होंने कहा कि विपक्ष ने गैर-जरूरी मुद्दों और असंभव वादों पर चुनाव लड़ा, जैसे हर परिवार को सरकारी नौकरी देने का वादा. यह जनता को स्वीकार नहीं हुआ, जिसके कारण एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिला.

‘RJD न आ जाए इसलिए हमारे वोट…’ बिहार में शून्य पर आउट होने पर ये क्या बोल गए जनसुराज के अध्यक्ष?

Shubahm Srivastava

Recent Posts

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026