Categories: बिहार

Bihar News: नीतीश सरकार ने दी बसों के किराए में भारी छूट, त्योहारी सीजन के लिए बसों का किराया तय

Bihar News: बिहार सरकार ने त्योहारी सीजन के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) पीपीपी मोड में 50-60 सीटों की क्षमता वाली एसी, नॉन-एसी और एसी स्लीपर बसों का संचालन करने जा रहा है।

Published by Mohammad Nematullah

शैलेंद्र की रिपोर्ट, Bihar News: बिहार सरकार ने त्योहारी सीजन के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) पीपीपी मोड में 50-60 सीटों की क्षमता वाली एसी, नॉन-एसी और एसी स्लीपर बसों का संचालन करने जा रहा है। ये बसें बिहार से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा और पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों के लिए चलेंगी। सरकार ने यात्रियों को राहत देते हुए  बस किराया पर रियायत देने का फैसला किया है।

त्योहारी सीजन में यात्रियों के लिए सस्ते सफर की सौगात

त्योहारी सीजन में भागलपुर-अंबाला रूट के लिए एसी स्लीपर बस के किराए पर सरकार 1,113 रुपये छूट देगी। बस का कुल भाड़ा 3,603 रुपये है, जिसमें से यात्रियों को मात्र 2,490 रुपये का भुगतान करना होगा। इसी तरह नॉन-एसी बस के लिए 632 रुपये की छूट तय की गई है और यात्रियों को 1490 रुपये किराया देना होगा, जबकि बस का कुल भाड़ा 2,122 रुपये है।

US Visa News: Trump ने भारतीयों को दिया एक और झटका, अब बिना इंटरव्यू नहीं मिलेगा वीजा

पटना से दिल्ली का किराया

पटना से दिल्ली के लिए एसी बस के किराए पर सरकार 619 रुपये सब्सिडी वहन करेगी। एसी बस का कुल किराया 1,873 रुपये है, जिसमें यात्री मात्र 1,254 रुपये देंगे। इसी तरह नॉन-एसी बस के किराए पर सरकार 394 रुपये छूट के रूप में देगी और यात्रियों को 1,133 रुपये किराया का भुगतान करना होगा, जबकि बस का वास्तविक किराया 1,527 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, एसी स्लीपर बस के कुल किराए पर सरकार 919 रुपये छूट देगी। बस का किराया 2,812 रुपये है, जिसमें यात्री 1,893 रुपये देंगे ।

पांच राज्यों के लिए सस्ती बस सेवा

•    दिल्ली: अररिया, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा, गया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, पटना, शिवहर, सीतामढ़ी, सिवान और सुपौल से बसें उपलब्ध होंगी।
•    हरियाणा: अररिया, पूर्णिया, मधुबनी, गया, मुजफ्फरपुर, पटना-अंबाला, गुरुग्राम और पानीपत के लिए बसें चलेंगी। 
•    झारखंड: आरा, बिहारशरीफ, पटना, पूर्णिया-बोकारो, धनबाद, रांची, डाल्टनगंज, गुमला और हजारीबाग के लिए बस सेवा। 
•    उत्तर प्रदेश: छपरा, देवरिया, गया, किशनगंज, पटना-बलिया, गाजियाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, सारनाथ और वाराणसी के लिए बसें। 
•    पश्चिम बंगाल: औरंगाबाद, बेगूसराय, बेतिया, छपरा, फारबिसगंज, गया, गोपालगंज, हिसुआ, जोगबनी, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, पटना, ठाकुरगंज और वजीरगंज से कोलकाता, सिलीगुड़ी और दुर्गापुर के लिए बसें । इन सभी शहरों से बसों का परिचालन रोजाना किया जाएगा। 

Aaj Ki Taza Khabar Live: खराब मौसम के चलते जम्मू-चंडीगढ़ में स्कूल बंद

एक सितंबर से टिकट बुकिंग शुरू

यात्रियों की सुविधा के लिए 1 सितंबर से बीएसआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in पर टिकट बुकिंग शुरू होगी। इससे 20 सितंबर से 30 नवंबर 2025 के बीच दुर्गापूजा, दीपावली और छठ जैसे त्योहारों पर घर लौटने वाले प्रवासी बिहारवासियों को सुरक्षित और सस्ती यात्रा मिलेगी ।

Mohammad Nematullah

Recent Posts

Silver Price Today 16 March: मौका है लपक लो… गिर गए चांदी के दाम, इस शहर में सबसे सस्ती

Silver Price Today 16 March: विदेश में चल रहे वॉर के चक्कर में पहले सोने-चांदी…

March 16, 2026

Sinners Streaming Platform: किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं फिल्म ‘सिनर्स’, कमजोर है दिल तो जरा सावधान!

Sinners Streaming Platform : ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली और 16 कैटेगरी में नॉमिनेशन पाने वाली…

March 16, 2026

Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च कब है राम नवमी, जानें शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2026: इस साल राम नवमी का त्योहार कब है, लोग इस त्योहार को…

March 16, 2026