Bihar Crime: बिहार में सात महीने में 2.28 लाख अपराधी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

Bihar Crime: बिहार में सात महीने में 2.28 लाख अपराधी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए, हार्डकोर अपराधियों की संख्या 8 हजार 823 और 141 नक्सली भी दबोचे गए हैं।

Published by Swarnim Suprakash

पटना, बिहार से शैलेंद्र की रिपोर्ट 
Bihar Crime: सूबे में अपराधियों को दबोचने के लिए पुलिस के स्तर से निरंतर कई स्तर की रणनीति तैयार कर इसे अंजाम तक पहुंचाने में जुटी है। इसका नतीजा है कि इस वर्ष जनवरी से जुलाई तक विभिन्न तरह के अपराधों के 2 लाख 28 हजार 188 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें 8 हजार 823 हार्डकोर अपराधी और 141 नक्सली शामिल हैं। दबोचे गए कुल अपराधियों में हार्डकोर अपराधियों का प्रतिशत करीब 40 है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। हार्डकोर अपराधियों को दबोचने पर पुलिस महकमा का फोकस अधिक है। जिन नक्सलियों को दबोचा गया है, उसमें एक से डेढ़ दर्जन नक्सली इनामी हैं। कुछ पर तो 1 से 2 लाख रुपये तक का इनाम है। अगस्त से अब तक का आंकड़ा जोड़ने पर इस संख्या में बढ़ोतरी होगी।   

वर्ष 2024 में, पूरे साल के दौरान 3 लाख 35 हजार अपराधियों को दबोचा गया था

पिछले दो-तीन वर्ष के दौरान गिरफ्तार हुए अपराधियों एवं कुख्यात अपराधियों के औसत की तुलना मौजूदा वर्ष से करें, तो यह कहीं अधिक है। पिछले वर्ष 2024 में पूरे साल के दौरान 3 लाख 35 हजार अपराधियों को दबोचा गया था। वहीं, इस वर्ष शुरुआती 7 महीने यानी जनवरी से जुलाई तक 2.28 लाख से अधिक अपराधी गिरफ्तार हो चुके हैं। वर्ष समाप्त होने पर यह संख्या दोगुना तक पहुंच सकती है। यह संख्या पिछले दो-तीन वर्ष के दौरान हुई गिरफ्तारी से अधिक होगी। इसी तरह 2023 में 3 लाख 51 हजार 424 और 2022 में 3 लाख 46 हजार 332 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था।

अवैध कारतूस एवं हथियार की बरामदगी पर भी अधिक फोकस किया जा रहा है

अपराधियों में खासकर हार्डकोर अपराधियों की निरंतर गिरफ्तारी के साथ ही अवैध कारतूस एवं हथियार की बरामदगी पर भी अधिक फोकस किया जा रहा है। इस वर्ष जुलाई तक 16 हजार 301 कारतूस बरामद किए गए हैं। इसी तरह 2024 में 26 हजार 702, 2023 में 30 हजार 201 और 2022 में 28 हजार 200 कारतूस बरामद किए गए हैं। अवैध हथियारों के बरामदगी की स्थिति देखें, तो चालू वर्ष में जुलाई तक 2625, 2024 में 4917, 2023 में 4813 और 2022 में 4288 हथियार बरामद किए जा चुके हैं। इस वर्ष शुरुआती सात महीने में 38 नियमित या पुलिस से छिने या चुराए गए हथियारों को भी अपराधियों के पास से बरामद किए गए हैं। 

Related Post

VP elections: BJD का बड़ा फैसला, उपराष्ट्रपति चुनाव में नहीं डालेंगे वोट

अवैध गन फैक्ट्री का खुलासा

अवैध गन फैक्ट्री के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई जारी है। जुलाई 2025 तक 36, 2024 में 114, 2023 में 55 और 2022 में 32 मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा करते हुए कार्रवाई की गई है। 

पंकज कुमार दराद , एडीजी (विधि व्यवस्था), बिहार पुलिस ने कहा

अपराधियों खासकर हार्डकोर अपराधियों को गिरफ्तार करने पर खासतौर से फोकस किया जा रहा है। सभी थानों को ऐसे अपराधियों की सूची बनाकर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। मुहिम चलाकर लंबे समय से फरार चल रहे सभी स्तर के अपराधियों को दबोचने की मुहिम चल रही है। इसमें स्थानीय पुलिस के साथ एसटीएफ की भी भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।

Odisha: ओडिशा पुलिस ने राजीव गांधी फाउंडेशन से विदेशी फंडिंग का पूरा ब्यौरा मांगा, जांच हुई तेज

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026