Categories: एस्ट्रो

Virgo Monthly Rashifal November 2025 : कन्या राशि के लिए सफलता का स्वर्णिम समय, मिलेगी करियर में उन्नति और संबंधों में आएगी मधुरता

Virgo Monthly Rashifal November 2025: नवम्बर का महीना कन्या राशि के लिए कैसा रहने वाला हैं? कन्या राशि वालों के लिए नवम्बर का महीना सफलता का संदेश लेकर आ रहा है. आर्थिक लाभ के योग हैं. विद्यार्थियों के लिए यह माह मेहनत और एकाग्रता बढ़ाने का है. चलिए जानते हैं और क्या लिखा है कन्या राशि के मासिक राशिफल में

Virgo Monthly Rashifal November 2025: नवम्बर का महीना कन्या राशि वालों के लिए प्रगति, आकर्षण और व्यावहारिक सफलता का संदेश लेकर आ रहा है. इस समय आपका व्यक्तित्व निखरेगा और आपकी वाणी व व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे. करियर में नई दिशाएं खुलेंगी और कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को सराहना मिलेगी. व्यापारियों को नए अवसरों के साथ आर्थिक लाभ के योग हैं, बस लेन-देन में सावधानी जरूरी रहेगी. प्रेम और पारिवारिक संबंधों में समझदारी बनाए रखना आवश्यक होगा. विद्यार्थियों के लिए यह माह मेहनत और एकाग्रता बढ़ाने का है. स्वास्थ्य की दृष्टि से संयम और सतर्कता अपनाएं  यही आपकी सफलता और संतुलन की कुंजी बनेगी. जानते हैं क्या कहना है Pandit Shashishekhar Tripathi का 

प्रभाव और समझदारी से मिलेंगे, सफलता के नए अवसर

नवम्बर माह कन्या राशि वालों के लिए आकर्षण, प्रगति और व्यावहारिक सफलता का समय लेकर आएगा. इस माह आपका व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली रहेगा, जिससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे और यह आकर्षण करियर में भी लाभदायक सिद्ध होगा. माह के मध्य से उच्चाधिकारियों के साथ संवाद मजबूत बनाए रखें और कम्युनिकेशन में किसी भी तरह का गैप न आने दें. जनसंपर्क बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है. सरकारी कर्मचारियों के पास 16 तारीख तक कार्य की अधिकता रहेगी, जबकि प्राइवेट सेक्टर में बॉस की बातों को गंभीरता से लेना जरूरी होगा. उत्पादन या मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े व्यापारियों को व्यापार विस्तार का अवसर मिलेगा. व्यापारी वर्ग को आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिए, इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बिक्री करने वालों को अच्छा मुनाफा मिलेगा. व्यापारियों की मधुर वाणी उनको बड़े लाभ दिलाने के फिराक में है, ऐसे में सभी के साथ सौम्य वाणी का प्रयोग करना चाहिए. पार्टनर के साथ लीगल मामलों को लेकर पारदर्शिता रखनी होगी. 

ज्ञान, प्रेम और अवसरों से भरा रहेगा माह

यह माह ज्ञान और बुद्धि को निखारने वाला रहेगा. प्रेमी युगल एक-दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे. विदेश में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को शुभ समाचार मिल सकता है. पढ़ाई के लिए बाहर  जाने की तैयारी करने वालों को भी कोई बड़ा मौका प्राप्त होगा. मित्रों के साथ आपको तालमेल बनाकर चलना है, क्योंकि अहंकार की लड़ाई के चलते पुरानी दोस्ती भी खराब हो सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी, आप मेहनत करें निसंदेह अच्छा परिणाम प्राप्त होगा. विषय को बार-बार दोहराते रहना आपके लिए शुभ रहेगा. 

परिवार में बढ़ेगी खुशियां, रिश्तों में आएगा सामंजस्य

घर की सजावट या सुधार के कार्य शुभ रहेंगे. परिवार की ओर से खुशी के समाचार मिलेंगे. पिता की सलाह को प्राथमिकता दें और किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में उनका मार्गदर्शन अवश्य लें. पितामाह या चाचा के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिले तो उसे हाथ से जाने न दें, संभव हो तो फोन पर हालचाल लेते रहें. पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है. छोटे सहयोगियों का साथ मिलेगा और घर की सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं. दांपत्य जीवन में यदि कोई मतभेद है, तो उसे बढ़ावा न दें, बल्कि शांत मन से हल निकालने का प्रयास करें.

तनाव, इंफेक्शन होने का है खतरा

स्वास्थ्य की दृष्टि से सिर के पीछे चोट लगने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें. शुगर के मरीज खानपान पर विशेष ध्यान दें.  दिमाग पर अनावश्यक भार न डालें, अनावश्यक चिंता आपको रोग के द्वार पर ले जा सकती है. इंफेक्शन से बचें, वर्तमान में इससे बीमारियां होने की अधिक आशंका है. जिन लोगों को अल्सर या स्टोन से संबंधित समस्या है, वह इस समय अलर्ट रहते हुए जल्द ही इसका पूर्ण इलाज कराएं.

Pandit Shashishekhar Tripathi

Recent Posts

Aurangabad illegal mining: अवैध खनन पर सख्ती, कोयला लदा हाइवा और बालू ट्रैक्टर जब्त, विभाग ने लगाया भारी जुर्माना

Aurangabad illegal mining: औरंगाबाद में खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध कोयला…

April 20, 2026

Chandauli train accident: डीडीयू स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन पकड़ने के दौरान फिसली महिला, बायां पैर कटा

Chandauli train accident:  चंदौली के डीडीयू नगर रेलवे स्टेशन पर एक महिला ट्रेन पकड़ने के…

April 20, 2026

भुगतान अधूरा, खेत बर्बाद… भारतमाला प्रोजेक्ट में किसानों का फूटा गुस्सा; DBL कंपनी पर वादाखिलाफी के आरोप

Dhamtari Bharatmala Project: धमतरी जिले के किसानों ने निर्माण एजेंसी पर वादाखिलाफी के गंभीर आरोप…

April 20, 2026

Amethi Police Encounter: पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली; हथियारों का जखीरा बरामद

Amethi Police Encounter: अमेठी में आज पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हुई. जिसमें शातिर बदमाश…

April 20, 2026

बाराबंकी का ‘डॉन’ बनने निकला था राजू, रायबरेली पुलिस ने निकाल दी सारी हेकड़ी; लहूलुहान हुआ गैंगस्टर

Uttar Pradesh News: 25 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर राजू पुलिस की जवाबी फायरिंग में…

April 20, 2026